Live TV
Search
Home > राज्य > छत्तीसगढ़ > धमाके के साथ ढही पानी की टंकी, घरों में घुसा हजारों लीटर पानी; प्रशासन की अनदेखी ने मचाई तबाही, ये है मामला?

धमाके के साथ ढही पानी की टंकी, घरों में घुसा हजारों लीटर पानी; प्रशासन की अनदेखी ने मचाई तबाही, ये है मामला?

जानकारी के मुताबिक, पानी की टंकी करीब 10 साल से जर्जर हालत में थी, जिसके ढ़हते ही हजारों लीटर पानी घरों के अंदर घुंसता चला गया. इस टंकी को हटवाने के लिए कई बार लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई थी, लेकिन शिकायतों को नजरअंदाज किया गया. इसका अंजाम भी रहवासियों को भुगतना पड़ा.

Written By:
Last Updated: 2026-04-29 17:05:55

Mobile Ads 1x1

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत पतेरा टोला, वार्ड क्रमांक 1 में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया. वर्षों से जर्जर हालत में खड़ी पानी की टंकी अचानक भरभराकर ढह गई. टंकी गिरते ही उसमें भरा हजारों लीटर पानी तेज बहाव के साथ आसपास के घरों और आंगनों में घुस गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

10 साल से बंद थी टंकी

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पानी की टंकी पिछले लगभग 10 वर्षों से बंद पड़ी थी और इसकी स्थिति काफी जर्जर हो चुकी थी. रहवासियों ने कई बार नगर पालिका प्रशासन को इसकी खराब हालत से अवगत कराया था और इसे दोबारा चालू न करने की मांग भी की थी.

इसके बावजूद, क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए हाल ही में प्रशासन ने टंकी में फिर से पानी भरना शुरू किया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही टंकी में पानी का दबाव बढ़ा, वह अचानक ढह गई.

बड़ा हादसा टला

गनीमत रही कि घटना के समय टंकी के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. हालांकि, पानी के तेज बहाव से कई घरों में पानी भर गया और घरेलू सामान को नुकसान पहुंचा.

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया गया.

पब्लिक का गुस्सा फूटा

रहवासियों का कहना है कि यदि समय रहते टंकी की मरम्मत या उसे हटाने की कार्रवाई की जाती, तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती. फिलहाल प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर आगे आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है. वहीं, क्षेत्रवासियों ने इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

MORE NEWS