<
Categories: गुजरात

Gujarat Local Body Election Results 2026 Live Updates: गुजरात निकाय चुनाव में AAP दूसरे नंबर पर, BJP ने मारी बाजी; कांग्रेस को झटका

Gujarat Local Body Election Results 2026 Live Updates: रविवार को हुए मतदान में 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाएं, 34 जिला पंचायतें और 260 तालुका पंचायतें में शामिल थें, जिनमें कुल 9,200 सीटें शामिल हैं.

Gujarat Local Body Election Results 2026 Live Updates: गुजरात में हुए स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना  मंगलवार (28 अप्रैल, 2026) सुबह से ही हो रही है.  सुबह 8 बजे बैलेट पेपर के जरिए डाले गए वोटों की गिनती हुई. इसके बाद 9 बजे से EVM के जरिए डाले गए वोटों की गिनती की जा रही है. मतगणना केंद्रों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है. शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी, लेकिन अब सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी बहुत आगे निकल गई है. 

Gujarat Local Body Election Results 2026 Live Updates:

  • गुजरात निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका
  • अभी तक की गिनती में AAP दूसरे नंबर पर
  • अभी तक की गिनती में AAP कांग्रेस से बहुत आगे
  • AAP ने अभी तक 247 सीट जीती
  • कांग्रेस को अभी तक 116 सीट मिली
  • गुजरात में भारतीय जनता पार्टी 15 नगर निगमों में बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ  रही है.
  • ओवैसी की पार्टी AIMIMI को भुज में 3 सीटें मिली हैं.
  • अडालज जिला पंचायत में BJP उम्मदीवार ने 5600 वोटों से जीत हासिल की
  • अमरेली जिले की बगसरा तालुका पंचायत में AAP का खाता खुला. इस सीट से AAP उम्मीदवार डाकूभाई गाजीपारा विजयी हुए हैं.
  • वार्ड संख्या – 1, 5, 9 में BJP पैनल ने जीत का परचम लहराया है.
  • ओगाड तालुका की खारिया तालुका पंचायत में BJP की जीत हुई है
  • भाभर वार्ड संख्या 1 में BJP उम्मीदवार को जीत मिली.
  • वार्ड संख्या 1, देहगाम में कांग्रेस ने हासिल की जीत
  • वापी शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश शाह हारे, चेतनाबेन कानाजी ठाकोर ने जीत हासिल की.
  • न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, स्थानीय निकाय चुनावों के लिए आज वोटों की गिनती की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. हिम्मतनगर में वोटों की गिनती के लिए ट्रैफिक डायवर्जन संबंधी अधिसूचना जारी की गई है.
  • गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतगणना शुरू हुई.
  • राज्य में 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए रविवार को मतदान हुआ था
  • नगर निगमों में मतदान प्रतिशत 55.1 प्रतिशत, नगर पालिकाओं में 65.53 प्रतिशत, जिला पंचायतों में 66.64 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 67.26 प्रतिशत रहा
  • नगर निगमों में, कच्छ जिले के नवगठित गांधीधाम में सबसे कम मतदान 46.03 प्रतिशत रहा, जबकि वलसाड जिले के वापी में सबसे अधिक 72.29 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया
  • अहमदाबाद नगर निगम में 51.81 प्रतिशत मतदान हुआ
  • 9 नवगठित नगर निगमों – नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आणंद, नडियाद, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर में पहली बार चुनाव हुए
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के संशोधित मानदंडों के तहत चुनाव कराये गए, जिसके लिए कई जिलों में व्यापक परिसीमन और वार्ड के पुनर्गठन की आवश्यकता थी.
  • जानकार इसे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों का सेमीफाइनल भी मान रहे हैं.  मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच माना जा रहा है. रविवार (26 अप्रैल, 2026) को मतदान हुआ था. भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के अनुसार,  गुजरात के 15 नगर निगमों में 55.1 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं नगरपालिकाओं, जिला पंचायतों 65.53 प्रतिशत और तालुका पंचायतों में 67.26 प्रतिशत मतदान हुआ. रविवार को हुए चुनावों में 15 नगर निगमों, 84 नगरपालिकाओं और जिला-तालुका पंचायतों की कुल 9,200 सीटों के लिए मतदान हुआ था.
  • ECI के मुताबिक, गुजरात के ग्रामीण इलाकों में 65 प्रतिशत तो शहरी क्षेत्रों में लगभग 55 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था. गुजरात के वापी में सबसे ज्यादा और गांधीधाम में सबसे कम वोटिंग मतदान हुआ. तालुका पंचायत चुनाव नतीजे 2026 में 260 तालुका-स्तरीय निकायों के परिणाम शामिल हैं. ये गुजरात में ग्रामीण शासन की रीढ़ हैं. ये निर्वाचित निकाय उप-ज़िला स्तर पर स्थानीय सार्वजनिक कार्यों, साफ-सफाई और प्राथमिक स्वास्थ्य व शिक्षा सेवाओं का प्रबंधन करते हैं.

वहीं, आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 9,952 सीटों में से 722 सीटों पर बिना किसी मुकाबले के जीत हासिल हुई. ज्यादातर सीटों भाजपा के पास गई हैं. इससे पहले 1,663 उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ये उम्मीदवारी वापस लेने के मामले सत्ताधारी BJP की तरफ़ से दी गई धमकियों, पैसों के लालच और पदों के प्रस्तावों की वजह से हुए. उधर, राज्य चुनाव आयोग (SEC) की ओर से कहा गया है कि स्थानीय निकाय चुनावों में बिना मुकाबले के जीतने वाले सभी उम्मीदवार नगर पालिकाओं या नगर परिषदों से थे. इस तरह अब तक, BJP ने बिना मुकाबले के 722 सीटें जीत चुकी है.

ये भी पढ़ें:-Gujarat Viral Video: ‘अब नहीं आऊंगा दोस्त, बता देना’, ट्रेन पकड़ने के लिए लोगों की भाग-दौड़, युवक का ये वीडियो रुला देगा!

सुरक्षा व्यवस्था है कड़ी

गुजरात पुलिस के अनुसार, मतगणना के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी निगरानी और विशेष दस्तों की तैनाती के साथ त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. इस चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के संशोधित नियमों के तहत कराए गए, जिसके लिए कई जिलों में वार्डों का पुनर्गठन और परिसीमन किया गया था.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

CBSE Board Exam 2027: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! 10वीं-12वीं के एग्जाम की डेटशीट को लेकर आया बड़ा अपडेट

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू, LOC प्रक्रिया जारी. डेटशीट…

Last Updated: October 7, 2026 15:12:30 IST

8th Pay Commission: अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 हुआ तो सरकारी कर्मचारियों की चांदी! इतनी हो जएगी सैलरी; देखें पूरा गणित

8th Pay Commission: पता करें कि अगर आठवें Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर 2.0 से…

Last Updated: October 7, 2026 15:09:09 IST

Airtel Postpaid Plan: एयरटेल ने दिया बड़ा झटका महंगे हुए पोस्टपेड प्लान, फ्री में मिलेगी ये चीज

Airtel Postpaid Plan: एयरटेल का यह कदम ऐसे समय में आया है जब वोडाफोन आइडिया…

Last Updated: October 7, 2026 14:58:39 IST

Delhi Crime News: तीन महीने पहले हुआ ब्रेकअप, नाराज एक्स लिव-इन पार्टनर ने किया कांड; तेजाब डालकर…

Delhi Crime News: दिल्ली के भजनपुरा इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: October 7, 2026 14:56:31 IST

पारूल विश्वविद्यालय को THE वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027 में स्थान, गुजरात का एकमात्र विवि

वडोदरा (गुजरात) [भारत], 6 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालयने टाईम्स हायर एज्युकेशन (THE) वर्ल्ड युनिवर्सिटी रैंकिंग्ज 2027…

Last Updated: October 7, 2026 14:22:18 IST

Instagram पर 50 लोगों ने देखा मौत का मंजर, शादी करना चाहता था कपल; माता-पिता ने किया मना तो…

Dahod Instagram Live Suicide : गुजरात के दाहोद में 22 साल का युवक और 16…

Last Updated: October 7, 2026 14:20:54 IST