Bangalore Prema Kiran Murder Case: बेंगलुरु के ब्यादराहल्ली इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया था जिसने हर कपल को दहशत में डाल दिया था. ये एक ऐसा हत्याकांड था जो शायद ही आज से पहले हुआ हो. फ़िल्मी स्टाइल में जिस तरह सिड्यूस कर गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतारा वो बेहद खतरनाक था.
Bangalore Prema Kiran murder case
Bangalore Prema Kiran Murder Case: बेंगलुरु के ब्यादराहल्ली इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया था जिसने हर कपल को दहशत में डाल दिया था. ये एक ऐसा हत्याकांड था जो शायद ही आज से पहले हुआ हो. फ़िल्मी स्टाइल में जिस तरह सिड्यूस कर गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतारा वो बेहद खतरनाक था. दरअसल, हुआ कुछ यूँ की एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को बेड से बांध आग लगाकर मौत के घाट उतार दिया था. इतना ही नहीं इस घटना के बाद, जब पुलिस ने आरोपी महिला, प्रेमा के मोबाइल फोन और कमरे की तलाशी ली, तो उन्हें एक ऐसा सबूत मिला जिससे पुलिसवालों की भी आंखें फटी रह गईं,
पुलिस का कहना है कि प्रेमिका की गूगल सर्च हिस्ट्री किसी कसाई की डायरी जैसी लग रही थी. प्रेमिका ने सर्च किया हुआ था कि ‘किसी इंसान को ज़िंदा कैसे जलाएं’ और ‘केरोसिन और पेट्रोल का सबसे जानलेवा मिश्रण’ जैसे कीवर्ड्स से यह साफ़ हो गया कि यह कोई आवेश में आकर किया गया अपराध नहीं था, बल्कि एक सोची-समझी, ठंडे दिमाग से की गई हत्या थी. इतना ही नहीं, पुलिस को घटनास्थल से एक लग्ज़री बाइक शोरूम की एक नकली रसीद भी मिली एक ऐसा हथकंडा जिसका इस्तेमाल उसने किरण को मौत के मुँह तक खींच लाने के लिए किया था. प्यार के नाम पर आँखों पर पट्टी बांधना, बेल्ट से जकड़ना, और फिर उसकी बेबसी भरी चीखों को मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड करना. प्रेमा की इस मानसिक विकृति की कड़वी सच्चाई अब समाज और कानून, दोनों के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर खड़ी है. जी हाँ! प्रेमिका ने प्रेमी की जलते हुए वीडियो भी बनाई वो उसकी चीखें अपने कानों से सुन रही थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रेमा ने ऐसा क्यों किया. आखिर उसके प्रेमी ने ऐसा क्या किया था जो उसे इतनी दर्दनाक मौत दी.
सारी जानकारी मिलने के बाद प्रेमा ने कबूल किया कि वो किरण को सिर्फ मारना नहीं चाहती थी, बल्कि वो उसे वही अपमान महसूस करवाना चाहती थी, जिसे उसने तब सहा था, जब किरण ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था. बस इसी वजह से प्रेमा ने किरण को बेरहमी से कत्ल कर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया.
पुलिस की आंखें तो तब फ़टी रह गईं जब प्रेमा के फोन से उन्होंने एक 3 मिनट का खौफनाक वीडियो बरामद किया, बता दें कि इस वीडियो में किरण को आग की लपटों में घिरा हुआ और मदद के लिए चीखते हुए देखा जा सकता है, जबकि प्रेमा कैमरे के पीछे से उसे देख रही है. प्रेमा ने खुलासा किया कि उसने किरण को बांधने के लिए जिम में इस्तेमाल होने वाली एक बेल्ट का उपयोग किया था जो देखने में हथकड़ी जैसी लगती थी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किरण कितनी भी कोशिश कर ले, वो खुद को छुड़ा न पाए.
Lucknow Triple Murder Case: लखनऊ के सआदतगंज इलाके में कार खड़ी करने को लेकर विवाद…
Devpalik Gupta Death: जन सुराज पार्टी से जुड़े डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता की मौत…
Glen phillips fielding: ग्लेन फिलिप्स ने अपनी फुर्तीली फील्डिंग से सबका ध्यान खींचा. पहले उन्होंने…
Bhuvneshwar Kumar Bowling Performance: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार ने 3 मैचों…
Imran Khan: बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है. 28…
Katihar viral video: बिहार के कटिहार जिले के मूसापुर की सिफत खातून और सूरज सोनी…