Gujarat Hailstorm Alert: गुजरात में मौसम का खौफनाक रूप! जामनगर में पल भर में गिरा 66 KV का बिजली का खंभा, आखिर अगले 48 घंटों में क्या होने वाला है? जानिए किन जिलों पर मंडरा रहा है खतरा...
जामनगर में तिनके की तरह उड़ा बिजली का खंभा, रोंगटे खड़े कर देगा यह VIDEO
Gujarat Hailstorm Alert: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण गुजरात के मौसम में अचानक बदलाव आया है. राज्य के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाएं, तूफान और ओलावृष्टि देखने को मिली है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान बारिश और तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफ़ान की संभावना जताई थी और वही हुआ गुजरात के जामनगर में तूफान ने बरपाया की 66 KV का एक विशाल बिजली का खंभा पल भर में गिर गया.
दरअसल गुजरात के जामनगर से एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तूफ़ान की वजह से 66 KV का एक विशाल बिजली का खंभा पल भर में गिर गया. इससे पहले कच्छ क्षेत्र में बारिश के साथ ओले भी गिरे. इसी तरह रापर में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई. लखपत तालुका में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई. लखपत क्षेत्र के भीतर एकतानगर और दयापर में भी बारिश की सूचना मिली है. कल देर रात से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखा गया, जिससे कुछ इलाकों में तेज हवाओं के कारण नुकसान भी हुआ है.
मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश जारी रह सकती है. कच्छ, द्वारका और पोरबंदर में बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान आने की संभावना है. इसके अलावा तेज झोंकों के साथ धूल भरी हवाएँ चलने का भी पूर्वानुमान है. आज कच्छ, जामनगर, राजकोट, मोरबी, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, दीव, अमरेली, बनासकांठा, साबरकांठा और पाटन में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है.
इस बीच 20 तारीख को बनासकांठा, साबरकांठा, अरावली, महीसागर, पंचमहाल, दाहोद, छोटा उदयपुर, कच्छ, अमरेली और भावनगर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान है. इस बेमौसम बारिश के कारण किसान चिंतित हैं. इसके अलावा, मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग ने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है.
DC vs GT Last Over Thriller: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की जीत में…
हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर…
Araria sattu Wala murder case:अररिया में गुरुवार मामूली सी कहा-सुनी ने एक भयवाह रुप धारण…
राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद निंदनीय वीडियो सामने आया है, जिसमें दो बाइक…
CD Gopinath Death: पूर्व भारतीय क्रिकेटर चिंगलपुत दोराइकन्नु गोपीनाथ का निधन हो गया है. गोपीनाथ…
What is Female Orgasm: महिलाओं के ऑर्गेज्म (Female Orgasm) को लेकर दुनियाभर में तमाम तरह…