Haryana Bus Fire: हरियाणा के हांसी में एक दुखद घटना सामने आई है. जहां चलती बस में आग लगने की वजह से 2 लोगों की मौत और आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है.
हरियाणा के हांसी में चलती बस में लगी आग
Haryana Bus Fire: हरियाणा (Haryana News) के हांसी में बेहद ही दुखद घटना सामने आ रही है. जहां मिलकपुर गांव के पास चलती बस का एक टायर अचानक फट गया, जिससे उसका एक टुकड़ा सीधे फ्यूल टैंक में जा लगा. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि फ्यूल टैंक फट गया और कुछ ही पलों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई. इस दुखद दुर्घटना में 2 लोगों की मौत और 6 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है.
जैसे ही इस दुर्घटना की जानकारी प्रशासन और दमकल विभाग को मिली, तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए गए. इसके अलावा, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है. भीषण आग के कारण पूरी बस जलकर राख हो गई.
घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. जैसे ही आग ने तेज़ी से बस को अपनी चपेट में लिया, यात्रियों में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिशें की गईं और घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया. रिपोर्टों के अनुसार, इस दुर्घटना में दो लोगों की जलकर मौत हो गई. इसके अलावा, जानकारी सामने आ रही है कि लगभग आधा दर्जन घायल लोगों को एक निजी अस्पताल और हांसी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उन सभी का उपचार चल रहा है.
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया. दुर्घटना के कारणों की जांच फिलहाल जारी है. हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों से साफ पता चलता है कि आग कितनी भयावह थी. बस पूरी तरह जला हुआ नजर आ रहा है. शुरुआती जांच में पता चला है कि चलती बस का एक टायर फट गया था और उसका एक टुकड़ा उछलकर डीजस टैंक से जा टकराया. इस टक्कर से टैंक फट गया, जिसके बाद आग लग गई और उसने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया.
ये भी पढ़ें:-गुरुग्राम में नीले ड्रम की जगह ट्रंक में ठूंसा पति का शव, प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश! पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
Delhi Garba-Dandiya Night 2026: नवरात्रि 2026 में दिल्ली में गरबा और डांडिया के लिए कई…
Rise And Fall 2 में तेज प्रताप यादव और इरीना रुदकोवा की रोमांटिक केमिस्ट्री चर्चा…
Purvanchal Expressway Accident Today: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर क्रिकेट खिलाड़ियों की कार ट्रक से…
Bengaluru Spa Extortion: बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा इलाके में चार महिलाएं और दो पुरुष अचानक एक…
CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी शुरू, LOC प्रक्रिया जारी. डेटशीट…
8th Pay Commission: पता करें कि अगर आठवें Pay Commission में फिटमेंट फैक्टर 2.0 से…