<
Categories: हरियाणा

खैर तस्करों के हौंसले बुलंद : खैर की लकड़ी काटकर चोरी करके ले जा रहे तस्कर, वन विभाग के कर्मचारियों ने रोका तो की मारपीट

हरियाणा के यमुनानगर जिले खैर (लाल चन्दन) के पेड़ों की तस्करी बढ़ती जा रही है। तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि अगर उनको रोका जाता है तो पुलिस हो या वन विभाग के कर्मचारी उनके साथ मारपीट कर फरार हो जाते है। अभी ताज़ा मामला जिले के गांव खिल्लेवाला का है, जहां जंगल से खैर के पेड़ों की करने वालों ने वन विभाग के कर्मचारियों से मारपीट की और उनकी गाड़ी तोड़कर भाग गए।

India News (इंडिया न्यूज), Khair Smugglers : हरियाणा के यमुनानगर जिले खैर (लाल चन्दन) के पेड़ों की तस्करी बढ़ती जा रही है। तस्करों के हौसले इतने बुलंद है कि अगर उनको रोका जाता है तो पुलिस हो या वन विभाग के कर्मचारी उनके साथ मारपीट कर फरार हो जाते है। अभी ताज़ा मामला जिले के गांव खिल्लेवाला का है, जहां जंगल से खैर के पेड़ों की करने वालों ने वन विभाग के कर्मचारियों से मारपीट की और उनकी गाड़ी तोड़कर भाग गए। वहीं पुलिस की जांच के बाद आरोपियों की पहचान इकराम,  जमशेद उर्फ जग्गू, वलीदीन व महबूब उर्फ बूबा, कासिम उर्फ पोली के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कार को रोकने की कोशिश की तो कार सवारों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की

वन अधिकारी राजीव कांबोज ने थाना प्रतापनगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अगस्त की रात को तस्कर गांव खिल्लेवाला के साथ लगते जंगल से खैर की लकड़ी काटकर चोरी करके ले जा रहे हैं। उन्होंने पता चलते ही तुरंत इस नाका लगाकर खैर तस्करों की तलाश शुरू की तो देर रात एक कार आती दिखाई दी। जब उन्होंने उस कार को रोकने की कोशिश की तो कार सवारों ने वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट की।

विभाग की गाड़ी के साथ भी तोड़ -फोड़ की

इतना ही नहीं उन्होंने विभाग की गाड़ी के साथ भी तोड़ -फोड़ की और मौके से फरार ही गए। पुलिस ने उक्त शिकायत के अद्धर पर मामला केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस की जांच के बाद आरोपियों की पहचान जमशेद उर्फ जग्गू, कासिम उर्फ पोली, इकराम, वलीदीन व महबूब उर्फ बूबा के रूप में हुई। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Recent Posts

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को बड़ी सफलता, 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 14:36:37 IST

23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रूपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…

Last Updated: October 24, 2026 14:30:57 IST

रैपिडो राइडर निकला जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध, मुंबई ATS ने किया गिरफ्तार; पीएम मोदी को लेकर कही थी ये बात

Maharashtra ATS को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर, कालाचौकी यूनिट ने आरोपी को माहिम…

Last Updated: October 24, 2026 13:37:01 IST