हरियाणा के अंबाला में अंबाला में गत वर्ष रक्षाबंधन से ठीक पहले, जंडली-कौला इलाके में अचानक अनुमति के निकाले गए एक जुलूस को लेकर शहर में तनाव का माहौल है। वहीं शहरवासियों ने इस साल भी इसी तरह के 'शक्ति प्रदर्शन' की आशंका को जताते हुए आज इस मामले पर उपायुक्त अजय तोमर को एक ज्ञापन सौंपा है।
India News (इंडिया न्यूज), Ambala News : हरियाणा के अंबाला में अंबाला में गत वर्ष रक्षाबंधन से ठीक पहले, जंडली-कौला इलाके में अचानक अनुमति के निकाले गए एक जुलूस को लेकर शहर में तनाव का माहौल है। वहीं शहरवासियों ने इस साल भी इसी तरह के ‘शक्ति प्रदर्शन’ की आशंका को जताते हुए आज इस मामले पर उपायुक्त अजय तोमर को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने उपायुक्त से अपील की है कि शहर में ऐसी नई और अशांति फैलाने वाली परंपराओं को रोका जाए, ताकि शहर का माहौल खराब न हो। वहीं अंबाला वासियों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में आगे आकर इस प्रयास का समर्थन करें।
बताया जा रहा है कि पिछले साल रक्षाबंधन से पहले प्रशासन की अनुमति के बिना बाहरी लोगों को बुलाकर ‘शक्ति प्रदर्शन’ किया गया था। इस घटना से बाजार में मौजूद महिलाएं, बच्चे और दुकानदार डर गए थे, जिसके चलते दुकानदारों ने दुकानों के शटर भी बंद करने पड़े थे। लोगों ने आशंका जताई कि इस बार भी रक्षाबंधन के आसपास इसी तरह के ‘शक्ति प्रदर्शन’ की आशंका है। इसलिए स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र के निवासियों ने माननीय उपायुक्त अजय तोमर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने सभी अंबाला वासियों से अपील की है कि वे ऐसी ‘उलजुलूल’ परंपराओं को शहर में शुरू होने से रोकें, ताकि शहर का माहौल खराब न हो।
Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में लगातार तीसरी हार के बाद CSK के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़…
CBSE Result 2026 Date: सीबीएसई कक्षा 10वीं रिजल्ट का इंतज़ार कर रहे लाखों छात्रों के…
LPG-PNG Price Today: दिल्ली सरकार ने कमर्शियल LPG सिलेंडरों की सप्लाई के लिए नई शर्तें…
Himachal Pradesh Gold Price Today: वैश्विक परेशान के कारण दुनिया भर में सोने की कीमतों…
Donald Trump Announcement: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड…
Somwar ke Totke: यदि आपके जीवन में समस्याएं बढ़ती ही जा रही है, तो सोमवार…