<
Categories: हरियाणा

‘ट्रम्प टैरिफ’ पर बोले अनिल विज- देश के पीएम मोदी हैं….वह देश का नुकसान नहीं होने देंगे, नई मार्केट को ढूंढने का काम किया जा रहा, एसवाईएल मुद्दे पर भी कही बड़ी बात

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और वह देश का नुकसान नहीं होने देंगे। इसके अलावा, एसवाईएल मामले में उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अब भी हरियाणा के हक में फैसला आएगा।

India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij On Trump Tariff :  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है और वह देश का नुकसान नहीं होने देंगे। इसके अलावा, एसवाईएल मामले में उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अब भी हरियाणा के हक में फैसला आएगा।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नुकसान नहीं होने देंगे
  • एसवाईएल मामले में मुझे उम्मीद है अब भी हरियाणा के हक में फैसला आएगा

प्रधानमंत्री उसका डटकर मुकाबला कर रहे

विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ का क्या समाधान करना है, प्रधानमंत्री उसका डटकर मुकाबला कर रहे हैं और नई मार्केट को ढूंढने का काम किया जा रहा है ताकि हिंदुस्तान का व्यापार किसी भी तरह प्रभावित न हो।

एसवाईएल मामले में मुझे उम्मीद है अब भी हरियाणा के हक में फैसला आएगा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कल दिल्ली में कहा है कि हरियाणा के साथ उनकी कोई लड़ाई नहीं है परंतु उनके पास पानी नहीं है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि हाल ही में हरियाणा-पंजाब के मुख्यमंत्रियों की इस मुद्दे पर मीटिंग अच्छे वातावरण में हुई है। सुप्रीम कोर्ट में इसकी डेट है, पहले भी फैसला हरियाणा के हक में आया था और अभी उम्मीद है कि फैसला हरियाणा के हक में ही आएगा और उसी अनुसार फैसले को लागू करना चाहिए।

इसका फैसला न तो हमारी हरियाणा सरकार कर सकती न ही पंजाब की सरकार

विज ने कहा कि हरियाणा और पंजाब में से किसको कितना पानी देना है इसका फैसला न तो हमारी हरियाणा सरकार कर सकती है और न ही पंजाब की सरकार कर सकती है। इसके लिए बाकायदा कई ट्रिब्यूनल बनाए गए हैं और उनके फैसले के अनुसार ही हरियाणा अपने हक का पानी मांग रहा है क्योंकि इस पानी पर हरियाणा का हक है। इस संबंध में माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी अनेकों बार हरियाणा के पक्ष में फैसले दिए है और पंजाब सरकार को इन फैसलों को स्वीकारते हुए क्रियान्वयन करना चाहिए।  

पंजाब की संस्कृति छबील लगाकर पानी पिलाने की

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने अपनी विधानसभा बुलाकर एसवाईएल के समझौते को को एकतरफा रद्द करते हुए अधिग्रहित भूमि को डि-नोटिफाई कर दिया, जबकि इस भूमि अधिग्रहण की राशि हरियाणा सरकार द्वारा दी गई थी और इसी से इनकी नियत का पता चलता है। श्री विज ने कहा कि पंजाब की संस्कृति छबील लगाकर पानी पिलाने की है, और अब वहीं लोग हरियाणा के हक के पानी को रोक रहे हैं।

Recent Posts

Dhurandhar 2: पकड़ी गई आदित्य धर की चोरी? मुकदमा दर्ज, मामला सुन फैंस के उड़े होश

Trimurti Films Sues Aditya Dhar Oye Oye song: एक बार फिर धुरंधर-2 पर आरोप लगे…

Last Updated: April 9, 2026 15:34:26 IST

नर्मदा में बहाया 11 हजार लीटर दूध: श्रद्धा और सवाल के बीच आस्था का सैलाब

मध्य प्रदेश में नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर भक्तों ने अटूट आस्था का परिचय…

Last Updated: April 9, 2026 15:32:14 IST

इस मूलांक के लोगों की किस्मत होती है जबरदस्त,कभी नहीं मानते हार, रणवीर सिंह से भी जुड़ा है कनेक्शन

Numerology: आज हम बात करेंगें एक ऐसे मूलांक के बारे में जिसके लोग जन्म से…

Last Updated: April 9, 2026 15:22:22 IST

संबंध बनाने के लिए शादीशुदा महिला से की जबरदस्ती, मना करने पर प्रेमी ने गला घोंटकर की हत्या, बेडबॉक्स में मिला शव

Delhi News: दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया…

Last Updated: April 9, 2026 15:21:56 IST

IIT से लेकर हार्वर्ड तक…, कितने पढ़े लिखे हैं Gyanesh Kumar? जानें वाराणसी से क्या है कनेक्शन

Who Is Gyanesh Kumar: 27 जनवरी 1964 को आगरा में जन्मे ज्ञानेश कुमार बचपन से…

Last Updated: April 9, 2026 15:01:19 IST

Shaktimaan vs Samay Raina: ‘शक्तिमान के अपमान’ भड़के मुकेश खन्ना, समय रैना को कहा ‘कुत्ते की दुम टेढ़ी की टेढ़ी’

Shaktimaan vs Samay Raina: शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक फनी पिक्चर के…

Last Updated: April 9, 2026 14:49:48 IST