<
Categories: हेल्थ

प्रीमेच्‍योर डिलीवरी के लिए रहें तैयार..! अगर प्रेग्नेंसी में करेंगी मोबाइल का यूज, सीमित स्क्रीन टाइम ही समझदारी

Mobile Phone During Pregnancy: डॉक्टर कहती हैं कि, प्रेग्‍नेंसी के दौरान मोबाइल फोन के अधिक इस्‍तेमाल से पेट में पल रहे बच्‍चे के विकास पर बुरा असर पड़ता है. कई बार, प्रीमेच्‍योर डिलीवरी तक की नौबत आ सकती है. अब सवाल है कि आखिर, प्रेग्‍नेंसी के दौरान मोबाइल के अधिक यूज से बच्‍चे को क्‍या नुकसान हो सकते हैं? इस बारे में बता रही हैं एम्स की सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योत्सना देवी-

Mobile Phone During Pregnancy: गर्भावस्था एक खूबसूरत यात्रा है, जिसमें कई शारीरिक और भावनात्मक बदलाव होते हैं. इसलिए इस दौरान हेल्थ एक्सपर्ट तमाम चीजों से सावधानी बरतने की सलाह देते हैं. मोबाइल का यूज भी ऐसी ही चीजों में से एक है. आज के डिजिटल युग में, गर्भवती माताएं अक्सर खुद को स्क्रीन के समय में डूबी हुई पाती हैं, चाहे वह काम के लिए हो, आराम के लिए हो या फिर कनेक्ट रहने के लिए. ये आदत ने सिर्फ एक मां को, बल्कि की सेहत को भी बिगाड़ सकती है. डॉक्टर कहती हैं कि, प्रेग्‍नेंसी के दौरान मोबाइल फोन के अधिक इस्‍तेमाल से पेट में पल रहे बच्‍चे के विकास पर बुरा असर पड़ता है. कई बार, प्रीमेच्‍योर डिलीवरी तक की नौबत आ सकती है. गौर करने वाली बात ये है कि, केवल मां ही नहीं, अगर मां के आसपास भी कोई वायरलेस चीजों का अधिक इस्‍तेमाल कर रहे हैं तो भी इसका असर भ्रूण में पल रहे बच्‍चे की सेहत पड़ सकता है. अब सवाल है कि आखिर, प्रेग्‍नेंसी के दौरान मोबाइल के अधिक यूज से बच्‍चे को क्‍या नुकसान हो सकते हैं? इस आदत से कैसे करें बचाव? इस बारे में India News को बता रही हैं एम्स रायबरेली की सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. ज्योत्सना देवी-

गर्भावस्था में स्क्रीन टाइम सीमित करना जरूरी क्यों?

डॉक्टर कहती हैं कि, अत्‍यधिक मोबाइल रेडिएशन में अगर गर्भवती मां रहती है तो जन्‍म के बाद बच्‍चे को जीवन भर बिहेवियर प्रॉब्‍लम से गुजरना पड़ता है. बता दें कि, चमकीले नीले रंग की आयताकार स्क्रीन को घूरते रहने से आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है. एक अध्ययन से पता चला है कि जो गर्भवती महिलाएं सेल फ़ोन का बहुत ज़्यादा उपयोग करती हैं, उनके बच्चों में व्यवहार संबंधी समस्याएं होने की संभावना अधिक होती है. यही नहीं, गर्भ में पल रहे बच्‍चे के मानसिक विकास पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है.

वायरलेस डिवाइस सेहत पर कैसे करती वार?

जब हम मोबाइल, लैपटॉप या किसी भी तरह के वाइफाई या वायरलेस डिवाइस के संपर्क में आते हैं तो इससे हर वक्‍त इलेक्‍ट्रोमैग्‍नेटिक रेडियो वेव्‍स निकलते रहते हैं. ये वेव्‍स हमारे शरीर के डीएनए को डैमेज करने की क्षमता रखते हैं और हमारे शरीर में बन रहे जीवित सेल्‍स के मोलक्‍यूल्‍स को बदल सकते हैं. जिसका असर लॉग टर्म काफी खतरनाक हो सकता है. चूंकि भ्रूण हर वक्‍त ग्रोथ कर रहा है ऐसे में उसके डीएनए और लीविंग सेल्‍स आसानी से इसकी चपेट में आ सकते हैं.

अधिक मोबाइल यूज भ्रूण के लिए कैसे खतरनाक?

अलग-अलग शोधों में पाया गया कि मोबाइल के इस्‍तेमाल से बच्‍चे की सेहत पर क्या असर पड़ेगा. लेकिन, एक्सपर्ट कहती हैं कि, अगर मां और बच्‍चा 24 घंटे मोबाइल रेडिएशन के बीच है तो बच्‍चे की मेमोरी, ब्रेन ग्रोथ, प्री मेच्‍योर डिलीवरी और बिहेवियर में खतरनाक रूप से समस्‍या आ सकती है. प्री और पोस्‍ट डिलीवरी के बाद ऐसे बच्‍चों में हाइपरटेंशन की समस्‍या हो सकती है जो समय के साथ बढ़ती जाती है. यही नहीं, बच्‍चे की भाषा, संचार पर भी इसका बुरा असर पड़ता है.

इस तरह करें बचाव

  • घर में जहां तक हो सके वाई फाई या ब्‍लूटूथ उपकरणों का इस्‍तेमाल कम करें.
  • बेहतर होगा अगर आप मोबाइल की बजाय लैंड लाइन फोन का इस्‍तेमाल करें.
  • रेडियो, माइक्रोवेव, एक्‍सरे मशीन आदि से दूरी बनाएं.
  • मोबाइल टावर आदि के आस पास घर ना लें.
Lalit Kumar

9 साल से ज्यादा के लंबे करियर में ललित कुमार ने दैनिक जागरण, दैनिक भाष्कर, हिन्दुस्तान और नेटवर्क 18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। समसामयिक विषयों के विभिन्न मुद्दों, समाज, कला व संस्कृति के अलावा जटिल स्वास्थ्य विषयों और जीवनशैली से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण उनकी विशेषता है। खबरों का डीप एनालिसिस उनकी पहचान है। हर खबर को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वर्तमान में वे देश के सबसे बड़े मीडिया संस्थानों में एक इंडिया न्यूज (डिजिटल) में लाइफस्टाइल, हेल्थ, धर्म और एस्ट्रो टीम का हिस्सा हैं।

Share
Published by
Lalit Kumar
Tags: Health News

Recent Posts

बिहार के सुपौल में युवती की नृशंस हत्या से मचा हड़कंप: घर से कुछ दूर सरकारी स्कूल में मिला शव! इलाके में दहशत

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चरने गांव में…

Last Updated: May 20, 2026 14:19:10 IST

तेलंगाना में प्रेमी से शादी करने के लिए 6 साल की बेटी को उतारा मौत के, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Telangana News: अलवाल में एक चौंकाने वाली घटना  सामने आई है, जिसमें एक कलयुगी मां…

Last Updated: May 20, 2026 14:16:23 IST

RR vs LSG: ‘लंबे समय तक खेला तो…’, POTM जीतने के बाद क्या बोले वैभव सूर्यवंशी? बताया आगे का प्लान

Vaibhav Suryavanshi Statement: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की तूफानी पारी खेलने के…

Last Updated: May 20, 2026 13:23:46 IST

Funny Jokes: मैं रोज पूजा करती हूं, काश श्रीकृष्ण के दर्शन हो जाएं? पत्नी के कहने पर फिर पति ने जो कहा…

Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी…

Last Updated: May 20, 2026 11:46:50 IST

IPL का नया ‘सिक्सर किंग’! वैभव सूर्यवंशी के आगे रसेल-पूरन भी फीके, खतरे में क्रिस गेल का रिकॉर्ड

Most Sixes In IPL: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास…

Last Updated: May 20, 2026 11:33:09 IST

50 लाख की सुपारी, 67 गोलियां और बिछ गई 4 लाशें…  9 साल बाद क्यों बंद हो गया धनबाद का बहुचर्चित हत्याकांड केस

Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…

Last Updated: May 19, 2026 23:48:57 IST