<
Categories: हरियाणा

हरियाणा बना राष्ट्रीय मॉडल, 4233 गांव और 910 वार्ड नशामुक्त, तस्करों पर कड़ा कानूनी व आर्थिक प्रहार

CM Nayab Saini: सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश नशा मुक्ति की दिशा में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त कर रहा है.

Haryana Drug Free Campaign: हरियाणा नशे के खिलाफ लड़ाई में पूरे देश के लिए एक मिसाल बन चुका है. सीएम नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और हरियाणा पुलिस की निर्णायक कार्रवाइयों ने नशा उन्मूलन को एक सरकारी कार्यक्रम से आगे बढ़ाकर सामाजिक आंदोलन का रूप दे दिया है. जनवरी से अगस्त 2025 तक की उपलब्धियाँ बताती हैं कि सरकार, पुलिस और समाज की साझी जिम्मेदारी ने मिलकर हरियाणा को नशामुक्ति की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धियों तक पहुंचाया है.

जमीनी स्तर पर दिखा बदलाव

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पदभार संभालते ही नशामुक्त हरियाणा को प्राथमिकता दी। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने स्पष्ट किया कि यह केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं है, बल्कि सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी है. कठोर कानून प्रवर्तन, अवैध संपत्ति पर आर्थिक प्रहार और जनजागरूकता अभियानों ने मिलकर इसे एक व्यापक आंदोलन में बदल दिया.

वर्ष 2025 के शुरुआती सात महीनों में हरियाणा के 7354 गांवों में से 4233 गांव नशामुक्त घोषित किए गए. इसी तरह, 1956 शहरी वार्डों में से 910 वार्ड अब नशामुक्त श्रेणी में शामिल हैं. कुरुक्षेत्र जिले ने 410 गांव नशामुक्त कर राज्य में अग्रणी स्थान प्राप्त किया. नूंह (310 गांव) और कैथल (232 गांव) भी इस सूची में उल्लेखनीय रहे. यह उपलब्धि CID और HSNCB की संयुक्त सत्यापन प्रणाली से और भी पारदर्शी बनी. इससे स्पष्ट होता है कि नशा उन्मूलन अब केवल प्रशासनिक कदम नहीं, बल्कि सामाजिक क्रांति का प्रतीक है.

अदालतों में बढ़ती सजा दर

नशा तस्करों के खिलाफ अदालतों में भी कड़ा रुख अपनाया गया. जनवरी-जुलाई 2025 में 67 कमर्शियल क्वांटिटी मामलों का निपटारा हुआ, जिनमें 42 मामलों में दोषसिद्धि दर्ज हुई. औसत सजा दर 62.68% रही. विशेष रूप से हिसार, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और सिरसा में 100% दोषसिद्धि हासिल हुई, जो यह दर्शाती है कि पुलिस और अभियोजन पक्ष अपराधियों को न्याय दिलाने में पूरी तरह सफल रहे.

नशा कारोबार की रीढ़ तोड़ने के लिए NDPS एक्ट की धारा 68F के तहत तस्करों की संपत्तियों को निशाना बनाया गया. वर्ष 2025 में अब तक 1.75 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां जब्त/फ्रीज की गईं. 32.18 करोड़ रुपये की संपत्तियों की जब्ती की प्रक्रिया जारी है.

अब तक इतने आरोपियों को किया गिरफ्तार

जनवरी से अगस्त 2025 तक 307 कमर्शियल क्वांटिटी मामलों में एफआईआर दर्ज हुईं। 783 आरोपियों को नामजद किया गया, जिनमें से 437 को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया. लना करें तो वर्ष 2024 में 1158 आरोपियों में से 613 मौके पर पकड़े गए थे। यह आँकड़े दर्शाते हैं कि पुलिस का खुफिया तंत्र और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST