Bigg Boss 19 Wild Card Entry : बिग बॉस 19 में शिखा मल्होत्रा और टिया कर की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है, जो शो का तापमान बढ़ाने वाली हैं. दोनों मनोरंजन जगत से जुड़ी हुई हैं और सोशल मीडिया पर पॉपुलर हैं.
Bigg Boss 19 Wild Card Entry : विवादों और ड्रामा के लिए फेमस शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ लोगों को हमेशा कुछ न कुछ ताजा और दिलचस्प देने की कोशिश करता है. सीजन 19 की टीआरपी भले ही थोड़ी धीमी हो रही हो, लेकिन बिग बॉस मेकर्स ने हाल ही में एक और नया धमाका करने का प्लान बनाया है. शो में अब दो नई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री होने जा रही है.
पिछले हफ्ते बिग बॉस के घर में शहनाज गिल के भाई शहबाज बडेशा की एंट्री हुई थी, जिससे शो में नया ड्रामा देखने को मिला था. हालांकि, इसके बावजूद लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं और शो में उतनी हलचल नहीं हुई जितनी उम्मीद की जा रही थी. अब बिग बॉस 19 में दो और नई हसीनाओं की एंट्री होने वाली है, जो शो के रोमांच को और बढ़ा सकती हैं. Tellychakkar ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है, जिससे इस बात का खुलासा होता है.
अगर हम बात करें बिग बॉस में एंट्री करने वाली इन दो नई हसीनाओं की, तो उनमें से एक हैं शिखा मल्होत्रा और दूसरी हैं टिया कर. दोनों ही नाम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, टिया और शिखा सलमान खान के इस शो में वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री करने वाली हैं. हालांकि, शो मेकर्स ने इसकी पुष्टि अभी तक नहीं की है, लेकिन इन दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट्स ने इस बात की ओर इशारा किया है कि वे जल्द ही शो में नजर आने वाली हैं.
अब अगर हम इन दो हसीनाओं के बारे में बात करें, तो शिखा मल्होत्रा एक मल्टी-टैलेंटेड पर्सन हैं. वो एक्ट्रेस, सिंगर, परफॉर्मर और पूर्व नर्सिंग ऑफिसर रह चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी फॉलोविंग 1 मिलियन के आसपास है, जो उनके पॉपुलैरिटी का अंदाजा देता है. वहीं, टिया कर सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं, जो पहले इंडियन आइडल का हिस्सा रह चुकी हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 238 हजार लोग उन्हें फॉलो करते हैं.
इन दोनों के शो में एंट्री करने से बिग बॉस के दर्शकों को एक और नई एनर्जी मिल सकती है. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों के आने के बाद शो में कौन से ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं.
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…
Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…
Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…
Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…
Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…
India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…