<
Categories: हरियाणा

सीएम सैनी ने यमुना नदी के जल से जुड़े अंतर्राज्यीय विषयों पर दिल्ली में आयोजित बैठकों में की शिरकत, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले प्र भी दी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली दौरे पर रहे। सीएम सैनी ने यमुना नदी के जल से जुड़े अंतर्राज्यीय विषयों पर आयोजित बैठकों में भाग लिया। यह बैठक श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी शामिल हुए।

India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दिल्ली दौरे पर रहे। सीएम सैनी ने यमुना नदी के जल से जुड़े अंतर्राज्यीय विषयों पर आयोजित बैठकों में भाग लिया। यह बैठक श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी शामिल हुए।

सरकार निरंतर यमुना जल को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही

इस मौके पर सीएम नायब सैनी ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सरकार निरंतर यमुना जल को स्वच्छ एवं निर्मल बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है, ताकि दिल्ली और हरियाणा सहित समस्त परिवारजनों का जीवन अधिक सरल, स्वस्थ और सुगम हो सके। हम प्रधानमंत्री जी का माँ यमुना को स्वच्छ करने का जो संकल्प है उसे पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नायब सिंह सैनी ने कहा कि बैठक में दिल्ली और हरियाणा ने संयुक्त रूप से यमुना की सफाई के कार्य की गति को और बढ़ाने पर विचार किया। 

यमुना से लगभग 16 हज़ार मीट्रिक टन कचरा निकाला जा चुका

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने के बाद अब तक यमुना से लगभग 16 हज़ार मीट्रिक टन कचरा निकाला जा चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यमुना को स्वच्छ बनाने का कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और दिल्ली सरकार मिलकर एक संयुक्त कमेटी (CWC) का गठन करेंगी, जो यमुना से संबंधित समस्याओं के समाधान पर कार्य करेगी। हरियाणा में यमुना में स्वच्छ जल सुनिश्चित करने के लिए अब तक 44 एसटीपी (STP) लगाए जा चुके हैं, जो 620 एमएलडी क्षमता के हैं। इसके अतिरिक्त 510 एमएलडी क्षमता वाले नए एसटीपी भी बनाए जा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा

वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता जिस गति और समर्पण के साथ दिल्ली में कार्य कर रही हैं और विकास को नई दिशा दे रही हैं, वह सराहनीय है। उनकी नेतृत्व क्षमता से न केवल नई योजनाएँ बन रही हैं बल्कि वे तेज़ी से धरातल पर भी उतर रही हैं।

Recent Posts

कोविड में ऐसा क्या हुआ था? जिसकी वजह से आधी हो चीन के नागरिकों की सैलरी; देश छोड़ भाग रहे अमीर!

China: इस निराशा ने चीन में एक नए ट्रेंड को जन्म दिया है जिसे "लेट…

Last Updated: April 6, 2026 15:40:26 IST

IPL 2026: फिटनेस टेस्ट पास करने की देरी, दोबारा मैदान पर होंगे एमएस धोनी, किस टीम से मैच?

एमएस धोनी की वापसी से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को बड़ी राहत मिल…

Last Updated: April 6, 2026 15:21:24 IST

शराब नीति मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, केजरीवाल ने खुद पेश की अपनी दलील; क्यों भड़के एसजी?

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. जहां…

Last Updated: April 6, 2026 15:16:13 IST

बास्केटबॉल ने कैसे ली 20 साल के मरीन इंजीनियरिंग छात्र की जान? खुलासे के बाद पुलिस का भी ठनका माथा

Pune: घटना के बाद विशाल को तुरंत तालेगांव इलाके के पास के एक हॉस्पिटल ले…

Last Updated: April 6, 2026 15:16:46 IST

Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date: कर्नाटक बोर्ड 12वीं रिजल्ट karresults.nic.in पर जल्द, ऐसे करें आसानी से चेक

Karnataka 2nd PUC Result 2026 Date: कर्नाटक बोर्ड जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी…

Last Updated: April 6, 2026 15:06:57 IST

EXCLUSIVE: बड़ा खुलासा, अशोक खरात कुछ ही दूरी पर लोगों की बीवियों से बनाता था संबंध

Ashok Kharat Viral Video News: अशोक खरात अपने बंगले में महिलाओं का यौन शोषण करने…

Last Updated: April 6, 2026 14:26:33 IST