नई ऊंचाइयों को छूते हुए, डॉ. मीनल मेहंदी रत्ता नारवाणी ने 'मिसेज़ सुप्रीमेसी इंडिया 2025' की पहली क्वीन विनर का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले वह 'मिसेज़ पानीपत 2025' का खिताब जीत चुकी हैं। अलवर और पानीपत से जुड़ी डॉ. मीनल, सुरेश एवं वीना मेहंदी रत्ता की पुत्री हैं। वह प्रदीप नारवाणी (एन.एफ.एल. में कार्यरत एवं निवासी) की पत्नी और डेढ़ वर्ष की नन्हीं सी बेटी की माँ हैं।
India News (इंडिया न्यूज), Dr Meenal Mehndiratta Narvani : नई ऊंचाइयों को छूते हुए, डॉ. मीनल मेहंदी रत्ता नारवाणी ने ‘मिसेज़ सुप्रीमेसी इंडिया 2025’ की पहली क्वीन विनर का खिताब अपने नाम किया। इससे पहले वह ‘मिसेज़ पानीपत 2025’ का खिताब जीत चुकी हैं। अलवर और पानीपत से जुड़ी डॉ. मीनल, सुरेश एवं वीना मेहंदी रत्ता की पुत्री हैं। वह प्रदीप नारवाणी (एन.एफ.एल. में कार्यरत एवं निवासी) की पत्नी और डेढ़ वर्ष की नन्हीं सी बेटी की माँ हैं।
डॉ. मीनल ने यह सिद्ध कर दिया है कि एक स्त्री अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और संतुलन के बल पर बेटी, पत्नी, माँ और प्रोफेशनल सभी भूमिकाओं को बखूबी निभाते हुए नए मुकाम हासिल कर सकती है। उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और शहर के लिए गर्व का विषय है, बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखने का साहस रखती हैं। डेंटल क्लिनिक से राष्ट्रीय मंच तक का डॉ. मीनल का यह सफर हर किसी के लिए प्रेरणादायक है।
वह कहती हैं : “यह केवल एक ताज या खिताब नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। मैं इस मंच के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करना, सामाजिक कार्यों के जरिए लड़कियों और महिलाओं को प्रोत्साहित करना चाहती हूँ। इसके साथ ही मैं अपनी सभ्यता, संस्कृति और भारत देश का नाम दुनिया के हर कोने तक पहुँचाना चाहती हूँ।” अब डॉ. मीनल ‘ब्रांड एम्बेसडर’ बनकर पर्यटन प्रोत्साहन, सामाजिक कार्यों और सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व के माध्यम से इस ताज की गरिमा और भी बढ़ाएंगी।
‘सुप्रीमेसी टैलेंट’ की संस्थापिका आशिमा शर्मा ने कहा की “डॉ. मीनल का सफर वास्तव में प्रेरणादायक है। उन्होंने आत्मविश्वास, व्यक्तिगत पहचान और जिम्मेदारियों के साथ यह मुकाम हासिल किया है। वह सचमुच एक आदर्श हैं।” डॉ. मीनल ने अपनी कैटेगरी में भाग लेकर खिताब जीता। यह शो ‘सुप्रीमेसी टैलेंट’ द्वारा, आशिमा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शो का संचालन सुप्रित कौर ने किया। इस आयोजन के प्रस्तुतकर्ता थे : ‘बीज रियलिटी, आरियन ग्रुप, ग्लैमर एंड ग्रेस, पी.एम.टी., मॉडलिंग एकेडमी और फिनिशिंग स्कूल ऑफ इंडिया’। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु डॉ. विनोद गंधर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…
Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…
Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…
Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…
Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…
India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…