<
Categories: हरियाणा

एनआईआरएफ रैंकिंग में इग्नू को पहला स्थान, कुलपति प्रो उमा कंजीलाल बोलीं- यह सम्मान इग्नू के प्रत्येक कर्मचारी की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की वजह से हासिल हुआ

इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्म पाल ने बताया कि राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) द्वारा वर्ष 2025 के लिये रैंकिंग की घोषणा की गई जिसमें भारत के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की उत्कृष्टता और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। उल्लेखनीय है कि एनआईआरएफ दिशानिर्देशों के अनुरूप देश भर के संस्थानों में शिक्षण, सीखने और संसाधन, अनुसंधान, और पेशेवर प्रथाएं, स्नातक परिणाम, आउटरीच व समावेशिता तथा सहकर्मी धारणा पर रैंक निर्धारण किया जाता है।

India News (इंडिया न्यूज),  IGNOU Gets First Place In NIRF Ranking : इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्म पाल ने बताया कि राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) द्वारा वर्ष 2025 के लिये रैंकिंग की घोषणा की गई जिसमें भारत के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की उत्कृष्टता और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। उल्लेखनीय है कि एनआईआरएफ दिशानिर्देशों के अनुरूप देश भर के संस्थानों में शिक्षण, सीखने और संसाधन, अनुसंधान, और पेशेवर प्रथाएं, स्नातक परिणाम, आउटरीच व समावेशिता तथा सहकर्मी धारणा पर रैंक निर्धारण किया जाता है।

इग्नू की कुलपति प्रो उमा कंजीलाल ने यह सम्मान प्राप्त किया

इग्नू को राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) रैंकिंग में मुक्त विश्वविद्यालय की श्रेणी के तहत पूरे भारत में पहले सर्वश्रेष्ठ संस्थान का खिताब मिला है। इग्नू की और से इग्नू की कुलपति प्रो उमा कंजीलाल ने यह सम्मान प्राप्त किया। इग्नू द्वारा पहला स्थान हासिल करने के बाद इग्नू की कुलपति ने विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान इग्नू के प्रत्येक कर्मचारी की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की वजह से इग्नू को हासिल हुआ है। उन्होंने बताया कि 39 वर्ष पूर्व अपनी स्थापना के बाद से ही इग्नू देश में उच्च शिक्षा के लोकतंत्रीकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इग्नू के अपने जन जन तक उच्च शिक्षा पहुंचाने के मिशन के अनुसार उच्च गुणवत्ता पर जोर देने के साथ साथ एक लचीली और कम लागत वाली शिक्षार्थी केंद्रित शिक्षा प्रणाली के माध्यम से जन जन तक उच्च शिक्षा पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

एनआईआरएफ रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने पर क्षेत्रीय केंद्र पर भी ख़ुशी का माहौल

प्रो उमा कांजीलाल के नेतृत्व में इग्नू ग्रामीण, शहरी, जनजातीय क्षेत्रों, शारीरिक रूप से दिव्यांगजनों, कैदियों, सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्रों के कार्मिकों, घर पर रहने वाले माता पिता, सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों के कर्मियों, नियोक्ताओं और पहले से कार्यरत लोगों आदि को शिक्षा प्रदान कर रहा है। इग्नू महिलाओं, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सुविधा वंचित समूहों, पूर्वोत्तर क्षेत्र और देश के जनजातीय क्षेत्रों तथा कम साक्षरता वाले क्षेत्रों की ओर विशेष रूप से ध्यान दे रहा है। एनआईआरएफ रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने पर क्षेत्रीय केंद्र पर भी ख़ुशी का माहौल है।

Recent Posts

Chhath Puja 2026: आज शाम डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानें पूजा की पूरी विधि, मंत्र और सामग्री की लिस्ट

Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026 के तीसरे दिन आज डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य…

Last Updated: November 15, 2026 12:30:27 IST

Watch Video: शेर को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनाया अजीब तरीका, 5 बाइकों से घेरकर रोकने की कोशिश; वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर…

Last Updated: November 15, 2026 12:10:10 IST

पंजाब के तरनतारन में भीषण सड़क हादसा, तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर, 4 की मौत

Tarn Taran Bus Accident: पंजाब के तरनतारन में दर्दनाक हादसा हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज…

Last Updated: November 15, 2026 11:52:29 IST

Delhi News: दिल्ली में छठ पर राजनीति, AAP पर ‘फायर’ हुए कपिल मिश्रा, एक्स पर लिखा तंज वाला पोस्ट

Delhi Politics: देशभर में छठ की धूम है. दिल्ली में भी छठ की तैयारियां जोरों…

Last Updated: November 15, 2026 11:24:38 IST

Railway Track Blast: रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश में पाकिस्तान कनेक्शन! 30 हजार रुपये के लिए महिला ने किया बड़ा कांड; पंजाब में दो गिरफ्तार

Rajasthan Railway Track Blast: श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में ATS ने पंजाब से महिला…

Last Updated: November 15, 2026 11:11:51 IST

Caught On CCTV: रेलवे स्टेशन पर मां की ममता शर्मसार! 2 मासूम बच्चों के साथ किया ऐसा काम, वीडियो देख भड़के लोग

Caught On CCTV: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर महिला दो मासूम बच्चों को मुसाफिरखाने में छोड़कर…

Last Updated: November 15, 2026 10:20:18 IST