<
Categories: हरियाणा

हरियाणा के बैंक में बड़ा घोटला! लॉकर से गायब हुए करोड़ों के पुश्तैनी गहने, ग्राहक ने की जांच की मांग

फरीदाबाद बैंक लॉकर मामला: एक बैंक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बैंक लॉकर के मालिक के सारे ज्वेलरी लॉकर से गायब हो गए. मालिक सेक्टर 16 का रहने वाला एक बिजनेसमैन है.

Faridabad Bank Locker Case: हरियाणा के फरीदाबाद के एक बैंक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बैंक लॉकर के मालिक के सारे ज्वेलरी लॉकर से गायब हो गए. मालिक सेक्टर 16 का रहने वाला एक बिजनेसमैन है, इस घटना के बाद उसने तुंरत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. उन्होंने सेक्टर 15 पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच इकोनॉमिक ऑफेंस विंग को ट्रांसफर कर दी है. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें की वह पीड़ित लॉकर मालिक कौन था और यह पूरा मामला क्या है.

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित जोगेंद्र नाथ मेहता ने बताया कि सेक्टर 15 में पंजाब नेशनल बैंक में उनका करीब 20 साल से अकाउंट है और वहां उनका एक लॉकर भी है. उन्होंने अप्रैल 2024 में अपना लॉकर रिन्यू कराया था और उसकी वैलिडिटी बढ़ाई थी. इसके बाद, 9 मई 2025 को उन्होंने लॉकर में करीब 950 ग्राम सोने की ज्वेलरी जमा की, जिसकी कीमत करीब ₹1.5 करोड़ थी.

मेहता के मुताबिक, जब वह 27 फरवरी को ज्वेलरी निकालने बैंक गए, तो उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि ज्वेलरी गायब है. उन्होंने तुरंत 112 पर कॉल किया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक कर्मचारियों और पीड़ित से शुरुआती पूछताछ की.

बैंक लॉकर में रखें थे पुश्तैनी गहने

पीड़ित के बेटे लोकेश मेहता ने बताया कि परिवार के पुश्तैनी गहने, जो सालों से लॉकर में रखे थे, सुरक्षित रखे थे. उनका आरोप है कि बैंक मैनेजमेंट गहनों के गायब होने के लिए उन्हें ही दोषी ठहरा रहा है. इसलिए उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. लोकेश ने बताया कि बैंक लॉकर उनके पिता जोगेंद्र नाथ मेहता और मां इंद्रावती के नाम पर है. इस बीच, सेक्टर 15 पुलिस चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश देशवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए केस को जांच के लिए इकोनॉमिक ऑफेंस विंग को भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की सच्चाई सामने आएगी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

आंखों की रोशनी छीन सकता है Sea Food? वैज्ञानिकों ने दी नए वायरस की चेतावनी, करें बचाव?

अगर आप सी फूड खाते हैं, तो सावधान हो जाएं क्योंकि ये सी फूड आपकी…

Last Updated: April 10, 2026 16:32:28 IST

न साबुन, न फेसवॉश… खूबसूरती के लिए ये नुस्खा अपनाती हैं प्रियंका चोपड़ा, मां बताया ग्लोइंग स्किन का राज

प्रियंका चोपड़ा की मां मधू चोपड़ा बेहद खूबसूरत हैं. उन्होंने हाल ही में बताया था…

Last Updated: April 10, 2026 16:28:02 IST

गीतकार ने बेटे के वियोग में लिखा ये सॉन्ग, बन गया प्रेमियों का सबसे अमर गाना, झकझोर कर रख देगी कहानी

Song Secrets: हिंदी सिनेमा में एक ऐसा गाना आया, जिसे गीतकार ने बेटे के वियोग…

Last Updated: April 10, 2026 16:27:43 IST

पहले बठिंडा बुलाया, फिर बेल्ट से बेरहमी… कमल कौर भाभी हत्याकांड में अमृतपाल मेहरों गिरफ्तार

Amritpal Singh Mehron Arrest: बठिंडा के सोशल मीडिया इन्फलुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड में फरार…

Last Updated: April 10, 2026 16:26:21 IST

LGBTQ Meaning in Hindi: क्या होता है LGBTQ का हिंदी में मतलब? 90% लोगों को नहीं है पता

LGBTQ Meaning in Hindi: सभी लोग LGBTQ तो सुनते रहते हैं लेकिन बहुत कम लोगों…

Last Updated: April 10, 2026 16:20:19 IST

Varuthini Ekadashi 2026: इस एक व्रत से मिलेगा हजारों वर्षों की तपस्या का फल! जानिए वरुथिनी एकादशी की सही तारीख और महत्व

Varuthini Ekadashi 2026: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार वरुथिनी एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया…

Last Updated: April 10, 2026 16:13:43 IST