<
Categories: हरियाणा

गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग : तीन बच्चों सहित पांच झुलसे, घर में रखा जरूरत का सारा सामान जलकर राख

पानीपत जिला के खंड मडलौडा के गांव अलूपर में गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग से परिवार के 5 लोग झुलस गए। घर में रखा जरूरत का सभी सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम और मडलौडा पुलिस ने आग से झुलसे परिवार के लोगों को पानीपत के अस्पताल भेजा।

India News (इंडिया न्यूज), Five People Got Burnt In gas Cylinder Explosion : पानीपत जिला के खंड मडलौडा के गांव अलूपर में गैस सिलेंडर फटने से घर में लगी आग से परिवार के 5 लोग झुलस गए। घर में रखा जरूरत का सभी सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम और मडलौडा पुलिस ने आग से झुलसे परिवार के लोगों को पानीपत के अस्पताल भेजा। गांव अलूपर विनोद ने बताया कि गांव की वाल्मीकि बस्ती में  मेरा भाई रवि परिवार सहित रह रहा था जो उनके पास केवल एक ही कमरा था, जिसमें वह परिवार सहित रह रहे थे। एक ही कमरे में रहने सोने व खाने-रसोई का काम था। जिसके गैस सिलेंडर रखा हुआ था। 

चाय बनाने लगी तो गैस सिलेंडर फट गया

बुधवार सुबह 7:30 बजे उनकी पत्नी मंजीत चाय बनाने लगी तो गैस सिलेंडर फट गया, जिससे उनके मकान में रखा सभी सामान कपड़े और जो भी सामान था सब कुछ जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पास पहुंची डायल 112 की टीम ने आग में झुलसे मेरे भाई रवि, भाभी मंजीत व तीन बच्चे रोहित, अरमान व बेटी परी को अस्पताल पहुंचाया। गांव के सरपंच सतबीर ये गरीब परिवार है। परिवार एक ही कमरे में रह रहे थे। 

आग से उनके सिर के पर छत भी नहीं रही, खाने का सामान व पहनने के कपड़े तक नहीं बचे

उनके घर में खाने का सामान व पहनने के कपड़े तक नहीं बचे। सिलेंडर की आग ने उनके सिर के ऊपर की छत भी नहीं रही। सिलेंडर फटते ही भयानक आग लग गई आग की लपटे लगभग 30 फुट की ऊंचाई तक फैल रही थी। आग के डर से पास पड़ोस के सभी लोगों ने अपने घरों के सिलेंडर घर से  निकाल कर दूर सड़क पर रख दिए। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया। परिवार के 5 सदस्यों का उपचार चल रहा है। सिलेंडर फटने की सूचना मिलते ही गैस कंपनियों के कर्मी मौके पर पहुंचे और जांच की। 

Recent Posts

टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से चल रही थी साजिश! ATS ने लखनऊ रेलवे स्टेशन उड़ाने की आतंकी योजना की नाकाम

UP ATS action Lucknow: यूपी ATS ने पाकिस्तानी हैंडलर्स और कट्टरपंथी समूहों के इशारे पर…

Last Updated: April 4, 2026 23:13:33 IST

कुल्लू में गहरी खाई में गिरी पर्यटकों से भरी ट्रैवलर, कई लोगों की मौत; 15 को निकाला गया सुरक्षित

Himachal Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गहरी खाई…

Last Updated: April 4, 2026 22:49:48 IST

121 अश्लील वीडियो, नौकरी के बहाने कई महिलाओं का रेप… नासिक में अशोक खरात जैसा एक और कांड आया सामने

Nashik Extortion Case Twist: सतपुर इलाके से शुरू हुए एक रंगदारी (extortion) के मामले ने…

Last Updated: April 4, 2026 22:35:12 IST

हिमंत बिस्वा सरमा पहली बार कब और किस सीट से बने विधायक, राजनीति में आने से पहले क्या करते थे?

Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…

Last Updated: April 4, 2026 21:03:00 IST

जीभ पर बार-बार क्यों हो जाते हैं सफेद छाले? किन बीमारियों का है संकेत, डॉक्टर से समझें कारण और बचाव

Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…

Last Updated: April 4, 2026 20:28:30 IST