<
Categories: हरियाणा

पिता को पहले चाय बनाकर दी…फिर बंद कमरे में युवती ने फंदा लगाकर किया सुसाइड, आखिर किस बात से परेशान थी युवती, पिता ने किया खुलासा

जिला पानीपत के बापौली खंड के गांव जलमाना में एक छात्रा ने अपने जन्मदिन के 7 दिन बाद फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से उतार कर युवती को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता के मुताबिक बेटी बीमार थी, इसी वजह से उसने सुसाइड किया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया।

India News (इंडिया न्यूज), Girl Committed Suicide : जिला पानीपत के बापौली खंड के गांव जलमाना में एक छात्रा ने अपने जन्मदिन के 7 दिन बाद फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फंदे से उतार कर युवती को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता के मुताबिक बेटी बीमार थी, इसी वजह से उसने सुसाइड किया।

अन्नू 12वीं पास करने के बाद कंप्यूटर का कोर्स कर रही थी

वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के उपरांत परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतका के शव का अंतिम संस्कार किया। जानकारी अनुसार जलमाना निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह चार बच्चों का पिता है, जिसमें दो बेटियां और दो बेटे है। सबसे बड़ी बेटी 18 वर्षीय अन्नू की थी। अन्नू 12वीं पास करने के बाद कंप्यूटर का कोर्स कर रही थी। साथ ही उसने आईटीआई में भी एडमिशन लिया था। अन्नू का 14 जुलाई को जन्मदिन था। इसी को वह 18 साल की हुई थी। सोमवार की शाम को वह दूसरे नंबर की बेटी को सरकारी अस्पताल में दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने के लिए लाया था। यहां से शाम करीब साढ़े 4 बजे वे वापस घर पहुंचे। 

देखा कि बेटी पंखे पर कपड़े के फंदे से लटकी हुई थी

घर पहुंचने पर अन्नू ने ही चाय बनाकर दी। इसके बाद वह ऊपर वाले कमरे में चली गई। कुछ देर बाद वह ऊपर गया, तो देखा कि कमरे का दरवाजा आधा बंद था। शक होने पर वह भीतर गया तो देखा कि बेटी पंखे पर कपड़े के फंदे से लटकी हुई थी। बेटी को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। परिवार के अन्य लोग भी आ गए। उन्होने तुरंत कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर कॉल की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बेटी को फंदे से उतार कर तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। जिसकी बाद परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मृतका के शव का अंतिम संस्कार किया।

बीमारी से परेशान थी मृतका

पिता सुरेंद्र ने बताया कि दूसरी बेटी शारीरिक दिव्यांग है। दो छोटे बेटे कार्तिक और लव है। वह मजदूरी का काम करता है। उसकी बड़ी बेटी अन्नू पिछले काफी समय से महिला समस्या से जूझ रही थी, जिसका इलाज भी चल रहा था। मगर, नियमित इलाज के बावजूद वह ठीक नहीं हो रही थी। इसी से वह परेशान रहती थी। शायद इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

Recent Posts

शर्मनाक! सरकारी अस्पताल के ICU के बिस्तर पर बेबस मां को कुतर गए चूहे, रूह कंपा देने वाली घटना

भाईंदर के सरकारी अस्पताल के ICU में रूह कंपा देने वाली घटना! वेंटिलेटर पर लेटी…

Last Updated: March 17, 2026 00:03:44 IST

जिस पत्नी के लिए परिवार को छोड़ा, वही मिली प्रेमी के साथ कमरे में… फिर जो हुआ, जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

अलीगढ़ न्यूज: साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज करने वाले एक कपल की कहानी अब…

Last Updated: March 16, 2026 23:13:10 IST

अवॉर्ड लेने जा रहे थे सैमसन, केएल राहुल ने लगाई आवाज, लाइन तोड़ सीने से लगे संजू, VIDEO

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह में एक ऐसा पल…

Last Updated: March 16, 2026 22:44:40 IST

Bihar Crime: पहले बुलाया घर फिर…; सुबह सड़क किनारे मिला इंटर के छात्र का लाश, पूरे गांव में मचा हड़कंप

Bhojpur Inter Student Murder: परिजनों के अनुसार युवक को देर रात घर से बुलाकर गोली…

Last Updated: March 16, 2026 22:10:38 IST

NZ vs SA 2nd T20I: न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला कब? भारत में कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट…

Last Updated: March 16, 2026 22:11:10 IST

Jharkhand Weather: रांची में तेज आंधी-बारिश का कहर: ‘बार’ के पास मची चीख-पुकार, पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हुईं गाड़ियां

Ranchi Weather News: रांची में कुदरत का खौफनाक मंजर! कडरू मेन रोड पर अचानक मौत…

Last Updated: March 16, 2026 21:54:25 IST