<
Categories: हरियाणा

‘घर जमाई’ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, परिजनों ने जताया हत्या का शक, चार महीने पहले ही की थी लव मैरिज, शादी के 10 दिन बाद ही मायके ले गई थी पत्नी

शनिवार को आजादपुर फाटक के पास संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जी.आर.पी. के सब-इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि उन्हें सुबह के समय सूचना मिली थी कि आजाद नगर फाटक के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर जी.आर.पी. मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त पुरुषोत्तम निवासी काबड़ी के रूप में हुई जो कि फिलहाल अपनी ससुराल में ही रह रहा था।

India News (इंडिया न्यूज),  Panipat News : शनिवार को आजादपुर फाटक के पास संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जी.आर.पी. के सब-इंस्पेक्टर सुरेश ने बताया कि उन्हें सुबह के समय सूचना मिली थी कि आजाद नगर फाटक के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर जी.आर.पी. मौके पर पहुंची और मृतक की शिनाख्त पुरुषोत्तम निवासी काबड़ी के रूप में हुई जो कि फिलहाल अपनी ससुराल में ही रह रहा था। 

4 महीने पहले लव मैरिज की थी

शव लेने के बाद मृतक के परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने के आरोप लगाते हुए काबड़ी रोड पर जाम लगा दिया और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। जाम लगाने की सूचना पर पुराना औद्योगिक थाने की टीम पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। परिजनों के अनुसार पुरुषोत्तम ने 4 महीने पहले राजनगर निवासी रूबी के साथ लव मैरिज की थी। शुरूआत में परिवार ने इस शादी के लिए मना कर दिया था लेकिन बाद में वे मान गए। 

10 दिन बाद ही पुरुषोत्तम को साथ लेकर मायके चली गई रूबी

रूबी एक निजी बैंक में काम करती है। शादी के बाद से ही ससुराल में कोई ऊपरी शक्ति होने की बात कही। इसको लेकर वह 10 दिन बाद ही पुरुषोत्तम को साथ लेकर मायके चली गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी और मायके वाले उनकी बात पुरुषोत्तम से नहीं करने देते थे। शनिवार सुबह उसकी पत्नी का कॉल आया और उसने पहले ट्रक के नीचे आने से मौत बताया तथा बाद में ट्रेन के नीचे आने से मौत होनी बताई। 

पुरुषोत्तम के मुंह और सिर के पिछले हिस्से पर भी चोट के निशान थे

परिजन जब रेलवे स्टेशन पहुंचे तो वह वहीं खड़ी थी और उसके बाद वहां से गायब हो गई। फिर वह नागरिक अस्पताल में भी नहीं आई। पुरुषोत्तम के मुंह और सिर के पिछले हिस्से पर भी चोट के निशान थे। हादसा दिखाने के लिए ससुराल वालों ने उसे ट्रैक पर फैंक दिया। जांच कर्मी सुरेश ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Recent Posts

Bihar Crime: बड़े भाई की हत्या के बाद छोटे ने खुद पर क्यों चलवाई गोली? सीतामढ़ी का ये मामले कर देगा हैरान!

Bihar Crime News: बिहार के सीतामढ़ी एक शख्स ने अपने बड़े भाई की हत्या का…

Last Updated: April 6, 2026 17:28:41 IST

96 Year Old Grandmother: जुनून हो तो उम्र मायने नहीं रखती, कार्त्यायनी अम्मा ने किया ऐसा कमाल, कहलाई पोस्टर दादी

96 year old grandmother: कहते हैं न कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है.…

Last Updated: April 6, 2026 17:29:16 IST

मोहब्बत के इंजेक्शन में इंफेक्शन का डोज! KISS करने से पहले सावधान, प्यार के साथ मुफ्त मिल सकती ये बीमारी

Kissing Health Risks: आमतौर पर किस करने को प्यार का संकेत माना जाता है. लेकिन,…

Last Updated: April 6, 2026 17:22:37 IST

IPL 2026: CSK की अजीबोगरीब रणनीति… 14 करोड़ी ऑलराउंडर से नहीं करवाई बॉलिंग, हर मैच में लाखों का घाटा!

Prashant Veer: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने IPL 2026 के लिए ऑलराउंडर प्रशांत वीर…

Last Updated: April 6, 2026 17:13:25 IST

संजू सैमसन या जसप्रीत बुमराह? किसे मिलेगा प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, एक और खिलाड़ी रेस में

आईसीसी ने मार्च महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन लिस्ट…

Last Updated: April 6, 2026 17:06:34 IST

आखिर कौन था वो? दिल्ली विधानसभा में ‘फिल्मी’ अंदाज में घुसी गाड़ी, स्पीकर की कार पर फेंकी स्याही

Delhi Assembly: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! यूपी नंबर की बेकाबू कार बैरिकेड तोड़…

Last Updated: April 6, 2026 16:59:27 IST