<
Categories: मनोरंजन

‘बिग बॉस 16’ फेम अभिनेता शिव ठाकरे ने रचाई शादी? मंडप में चेहरा छुपाती दिखी दुल्हन, जानिए आखिर क्या है सच

Shiv Thakare: 'बिग बॉस 16' फेम अभिनेता शिव ठाकरे की शादी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. जानिए क्या है पूरा सच.

Shiv Thakare Wedding Fact Check: बीते दिन मंगलवार को ‘बिग बॉस 16’ से चर्चित अभिनेता शिव ठाकरे ने एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की. इसमें वह शादी के मंडप में किसी लड़की संग खड़े नजर आ रहे हैं और उस लड़की ने मुंह छुपाए रखा है. क्या एक्टर ने छुपकर की शादी? इस तस्वीर के वायरल होते ही चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है. चलिए जानते हैं कि क्या है इस तस्वीर का असली सच. 

क्या है अभिनेता का पोस्ट ?

अभिनेता शिव ठाकरे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वो दूल्हे के रूप में मंडप में खड़े नजर आ रहे हैं. उन्होंने गुलाबी रंग की धोती पहनी है और माथे पर धागा बांधा हुआ है. तस्वीर में उनके साथ खड़ी लड़की, जो दुल्हन के रूप में है, उसका चेहरा नहीं दिख रहा है. फोटो में दिख रही लड़की, उनके पीछे खड़ी है और अभिनेता का हाथ पकड़े हुए है. साथ ही उसने मेहंदी रंग की साड़ी पहन रखी है. आपको बताते चलें कि ये शादी मराठी रीति-रिवाज को दिखा रहा है. तस्वीर में एक्टर बेहद खुश नजर आ रहे हैं. एक्टर ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि आखिरकार. इसके साथ ही उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया है. 

क्या सच में हुई शादी?

अभिनेता ने अपनी शादी की तस्वीरों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है. लेकिन कॉमेंट्स में लोग एक्टर को बधाइयां दे रहे हैं. इसके साथ ही कुछ लोग कह रहे हैं कि ये अभिनेता की कोई आगामी फिल्म या प्रोजेक्ट का सीन हो सकता है. हालांकि आज यानी कि 13 जनवरी को अभिनेता ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो फेरे लेते दिख रहे हैं. साथ ही लिखा कि पहले दिन का शूट खत्म. यानी कि ये साफ हो गया है कि ये उनकी आगामी प्रोजेक्ट का सीन था. 

एक नजर शिव ठाकरे के करियर पर

शिव ठाकरे ने भारतीय मनोरंजन जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. ‘रोडिज’ से प्रसिद्धि पाने और बिग बॉस मराठी जीतने के बाद, उन्होंने बिग बॉस के हिंदी संस्करण में भी भाग लिया. शिव ठाकरे ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘झलक दिखला जा’ में अपने काम के लिए भी जाने जाते हैं.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें ताजा रेट

Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…

Last Updated: October 26, 2026 09:25:09 IST

Punjab Firing: पंजाब में दिनदहाड़े खूनी खेल! दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवारों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत और 3 घायल

Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…

Last Updated: October 26, 2026 09:10:52 IST

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली से पहले अयोध्या जाने वाले ध्यान दें! 1 नवंबर से बदल जाएगा रामलला के दर्शन का समय, जानें नई टाइमिंग

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की योजना…

Last Updated: October 26, 2026 08:39:40 IST

Brazil Election: कौन हैं ट्रंप के दूश्मन लूला डा सिल्वा? जो चौथी बार बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति; 44 लाख वोटों को जीतकर रचा इतिहास

Brazil Election: ब्राज़ील के प्रेसिडेंट लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने विरोधी फ्लेवियो बोल्सोनारो…

Last Updated: October 26, 2026 08:28:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा या सस्ता? तुरंत चेक करें आज के नए रेट

UP Petrol Diesel Price 26 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 26, 2026 08:06:02 IST