<
Categories: हरियाणा

Uchana में MP Jai Prakash का सवाल! सद्भाव यात्रा तब क्यों नहीं निकली जब थी असली जरूरत?

Hisar Lok Sabha constituency: हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद जय प्रकाश शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता किया. उन्होंने ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर जमकर निशाना साधा.

Hisar Lok Sabha Constituency: हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद जय प्रकाश शुक्रवार देर शाम जींद जिले के उचाना स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह पहुंचे. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और अतिरिक्त मंडी में पीआर धान की खरीद का जायजा लिया. सांसद जयप्रकाश शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे. सांसद जयप्रकाश ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह पर जमकर निशाना साधा.

सांसद जय प्रकाश ने कहा कि राज्य में अब सद्भाव यात्रा की कोई ज़रूरत नहीं है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब इसकी ज़रूरत थी तब ये यात्रा क्यों नहीं निकाली गई? जय प्रकाश ने कहा कि सद्भाव यात्रा अब देर से शुरू होनी चाहिए थी. ये 2016 में होनी चाहिए थी, जब 35 से ज़्यादा नौजवान मारे गए थे.

भाजपा ने योजनाबद्ध तरीके से देश में जहर घोला (BJP has systematically poisoned the country)

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उस समय योजनाबद्ध तरीके से देश में जहर घोला और एक खास जाति को निशाना बनाया है. सांसद ने किसान आंदोलन का भी जिक्र किया. जिसमें 700 से ज़्यादा किसान मारे गए थे. उन्होंने कहा कि ऐसी यात्राओं की जरूरत तब भी थी. जब कोई नेता बाइक या ट्रैक्टर पर यात्रा निकालकर तीन कृषि कानूनों के फायदे गिनाने के लिए नहीं पहुंचा.

कोई संदेश क्यों नही मिला (Why did I not receive any messages?)

जयप्रकाश ने कहा कि आज हमारा समाज एकजुट है और एकजुट हमेशा रहेगा. उन्होंने कहा कि उन्हें यात्रा में शामिल होने के लिए पार्टी की ओर से कोई संदेश नहीं मिला है. उन्होंने 6 बार दल बदलने के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने दूसरों की तुलना में कम दल बदले है.

खुद निकालेंगे सद्भाव यात्रा (Will take out the harmony tour himself)

उन्होंने उन नेताओं पर भी निशाना साधा जो 2014 में कांग्रेस के कमज़ोर होने पर भाजपा में शामिल हो गए थे. जयप्रकाश ने कहा कि ऐसे लोग लाभ उठाने और हवा के रुख़ के अनुसार दल बदलने चले जाते है. फिर उन्होंने अंत में कहा कि यदि सद्भाव यात्रा निकालने की जरूरत पड़ी, तो वह खुद निकालेंगे और किसी अन्य की यात्रा में शामिल नहीं होंगे.

viral dance video: रील के चक्कर में भाभी ने पल्लू में लगा ली आग…फिर किया डांस, रातों-रात सोशल मीडिया पर हुई वायरल

Mohammad Nematullah

मोहम्मद नेमतुल्लाह, एक युवा पत्रकार हैं. इन्होंने आईटीवी नेटवर्क में इंटर्नशिप की और अब इंडिया न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. इन्हें सामाजिक मुद्दों और राजनीति के अलावा अन्य विषयों पर भी लिखने में पारंगत हासिल है. इनका मानना है कि पत्रकारिता का असली मकसद सच्ची और साफ़ जानकारी लोगों तक पहुंचाना हैं.

Recent Posts

महिलाओं को लेकर पीएम मोदी का बड़ा एलान, कहा- 2029 के चुनाव में दिया जाएगा आरक्षण

PM Modi on Women Reservation: भाजपा ने अपने बड़ौदा अधिवेशन में महिलाओं को आरक्षण देने…

Last Updated: April 6, 2026 12:46:23 IST

18वें दिन धुरंधर 2 ने तोड़ा रिकॉर्ड, पार किया 1600 करोड़ रुपए का आंकड़ा, इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 BO Collection: धुरंधर 2 ने 18वें दिन रिकॉर्ड बनाते हुए 1600 करोड़ रुपये…

Last Updated: April 6, 2026 12:41:11 IST

Sunanda Sharma: जब स्टेज पर आ धमका युवक, कैसा महसूस कर रहीं थीं सुनंदा शर्मा? खुद वीडियो शेयर कर हुईं भावुक

Sunanda Sharma Viral Video: वैसे तो अक्सर हजारों कंसर्ट होते हैं, जिनका वीडियो सोशल मीडिया…

Last Updated: April 6, 2026 12:31:40 IST

West Bengal: धर्म आया आड़े! जब किया शादी से इंकार, लड़के ने केरोसिन डाल लड़की को जलाया जिंदा

Kolkata Crime: पश्चिम बंगाल में हैवानियत की सभी हदें अब पार हो चुकी हैं. पश्चिम…

Last Updated: April 6, 2026 12:33:44 IST

SDM UPPSC Story: ना बड़े शहर, ना महंगी कोचिंग, गांव में रहकर ज्योति बनीं SDM, टॉप 20 में बनाई जगह

SDM UPPSC Story: यूपीएसएससी में इस साल डिप्टी कलेक्टर के 37 पदों में से 21…

Last Updated: April 6, 2026 12:27:04 IST

ईडन गार्डन्स में रन से पहले बरसेंगे बादल! KKR-PBKS मैच से पहले IMD का अलर्ट, फैंस की बढ़ी टेंशन

KKR vs PBKS Weather Forecast: पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले पर बारिश…

Last Updated: April 6, 2026 12:20:00 IST