<
Categories: हरियाणा

सिरसा में हाई वोल्टेज ड्रामा : विधायक गोकुल सेतिया और जिप के सीईओ में एक बार फिर तनातनी, दुमदबाकर भागे सीईओ का गोकुल सेतिया ने अपनी गाड़ी से किया पीछा

हरियाणा के सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया और अधिकारिओं के बीच तनातनी की खबरें अक्सर सुर्ख़ियों में रहती है। गोकुल सेतिया अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर खासे एक्टिव नज़र आते है, जिसके चलते अगर कोई अधिकारी काम करने में आनाकानी करता है या फिर लापरवाही बरतता है तो ये गोकुल सेतिया को रास नहीं आता, इसलिए अक्सर उनकी ऐसी वीडियो या बयान वायरल होते रहते हैं, जिनमें वे अधिकारी को चेतावनी देते या फटकार लगाते नज़र आते हैं।

India News (इंडिया न्यूज), Congress MLA Gokul Setia : हरियाणा के सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया और अधिकारिओं के बीच तनातनी की खबरें अक्सर सुर्ख़ियों में रहती है। गोकुल सेतिया अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर खासे एक्टिव नज़र आते है, जिसके चलते अगर कोई अधिकारी काम करने में आनाकानी करता है या फिर लापरवाही बरतता है तो ये गोकुल सेतिया को रास नहीं आता, इसलिए अक्सर उनकी ऐसी वीडियो या बयान वायरल होते रहते हैं, जिनमें वे अधिकारी को चेतावनी देते या फटकार लगाते नज़र आते हैं। 

सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण अफसर पर जमकर बरसे गोकुल सेतिया

अभी हाल ही में भी उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें गोकुल सेतिया ने जिला परिषद के सीईओ को जमकर फटकार लगाई थी। आज एक बार फिर से विधायक गोकुल सेतिया और अफसर आमने-सामने नज़र आये। बताया जा रहा है कि सिरसा के गांव नटार में गोकुल सेतिया सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने के कारण अफसर पर जमकर बरसे। ग्रामीण इलाकों में सफाई व्यवस्था नहीं होने की वजह से विधायक गोकुल ने जिला परिषद के सीईओ डॉ सुभाष चंद्र जमकर फटकार लगाई। 

सीईओ डॉ सुभाष चंद्र ने उन्हें कहा कि ‘मैं तेरा गुलाम नहीं हूं

वहीं गोकुल सेतिया का आरोप है कि फोन पर सीईओ डॉ सुभाष चंद्र ने उन्हें कहा कि ‘मैं तेरा गुलाम नहीं हूं।’ गोकुल सेतिया ने सीईओ डॉ सुभाष चंद्र को फोन पर भी जमकर फटकार लगाई। गोकुल सेतिया ने जिला परिषद के ऑफिस आने की चेतावनी देने के बाद सीईओ डॉ सुभाष चंद्र अपने ऑफिस से दूमदबाकर भागे निकले।

गोकुल सेतिया ने अपनी गाड़ी से सीईओ का पीछा किया। कांग्रेस विधायक गोकुल सेठिया ने सिरसा के एडीसी से मुलाकात कर शिकायत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से सीईओ के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पवार से सीईओ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं विधानसभा स्पीकर से सीईओ के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। 

Recent Posts

Israel-Iran War: जंग ने लिया खतरनाक मोड़! सीजफायर के बाद भी इजरायल कर रहा हमला, ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा किया बंद

Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…

Last Updated: April 8, 2026 22:35:40 IST

JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेंस सेशन 2 क्वेश्चन पेपर कल होगा जारी, ऐसे करें चेक, आंसर-की पर है ये अपडेट

JEE Main 2026 Session 2 Question Paper: एनटीए कल जेईई मेंस सेशन 2 का क्वेश्चन…

Last Updated: April 8, 2026 22:16:58 IST

लेबनान पर जारी रहा हमला तो…ईरान ने अमेरिका-इजराइल को धमकाया, फिर अटकी दुनिया की सांस; आखिर कैसे?

Iran US Ceasefire: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच भले ही 14 दिनों का सीजफायर हो…

Last Updated: April 8, 2026 22:05:13 IST

रोडवेज बस की खिड़की से ‘मौत’ का सफर, एक्सीडेंट कर भाग रहे ड्राइवर को रोकने के लिए जान पर खेला शख्स, देखें वीडियो!

एटा जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस ने एक…

Last Updated: April 8, 2026 21:57:04 IST

कोई लंदन रिटर्न तो…असम के वो 5 जेन जी उम्मीदवार, जो विधानसभा चुनाव में आजमा रहे अपनी किस्मत

Assam Gen Z Candidates: असम विधानसभा चुनाव में कुछ जेन जी उम्मीदवारों की चर्चा पूरे…

Last Updated: April 8, 2026 21:40:21 IST