Live TV
Search
Home > राज्य > हरियाणा > बोगस ग्राहक बनकर होटल पहुंची पुलिस, फिर मचा हड़कंप; 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले, 2 मैनेजर गिरफ्तार

बोगस ग्राहक बनकर होटल पहुंची पुलिस, फिर मचा हड़कंप; 22 लड़कियां और 19 लड़के मिले, 2 मैनेजर गिरफ्तार

Hisar Hotel Raid: हरियाणा के हिसार के दो होटलों में पुलिस ने कार्रवाई की. इसके बाद वहां से 19 पुरुष और 22 महिलाओं को हिरासत में लिया गया. दो आरोपी होचल मैनेजर को भी गिरफ्तार किया गया है.

Written By:
Last Updated: September 24, 2026 18:39:29 IST

Mobile Ads 1x1

Hisar Hotel Raid: हरियाणा के हिसार में पुलिस ने होटलों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की है. मॉडल टाउन इलाके में स्थित होटल राज और होटल 999 में पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो होटल मैनेजरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान दोनों जगहों से कुल 22 महिलाएं और 19 पुरुष मिले, जिनसे पूछताछ की गई. 

पुलिस ने मामले में होटल 999 के मैनेजर कुलदीप और होटल राज के मैनेजर अंकुश को गिरफ्तार किया है. दोनों पर महिलाओं को कथित तौर पर देह व्यापार में धकेलने से जुड़े आरोप हैं. पुलिस ने मामले में इमोरल ट्रैफिक एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कैसे पकड़े गए आरोपी?

पुलिस के अनुसार, होटलों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई. एसपी सिद्धान्त जैन के निर्देश पर डीएसपी प्रिया शर्मा की अगुवाई में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई. पुलिस ने पहले एक बोगस ग्राहक तैयार किया और उसे होटल 999 भेजा. पुलिस के मुताबिक, ग्राहक के होटल पहुंचने के बाद टीम को संकेत मिला, जिसके बाद पुलिस ने होटल में दबिश दी.

होटल के कमरों में मिलींं लड़कियां

पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल 999 के कमरा नंबर 205 में बोगस ग्राहक के साथ एक महिला मिली. पुलिस के अनुसार, महिला के पास मौजूद मेकअप किट की तलाशी ली गई, जिसमें कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ. पुलिस ने बरामद सामान को नियमानुसार कब्जे में ले लिया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल मैनेजर हांसी निवासी कुलदीप को हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया. 

होटल राज में भी बोगस ग्राहक भेजा गया

इसके बाद पुलिस टीम ने मॉडल टाउन स्थित होटल राज में भी इसी तरह कार्रवाई की. पुलिस के मुताबिक, यहां होटल के कमरा नंबर 112 में बोगस ग्राहक के साथ एक महिला मिली. इसके बाद पुलिस ने होटल के मैनेजर कैथल निवासी अंकुश को गिरफ्तार कर लिया.

दिल्ली और यूपी से युवतियां बुलाने का आरोप

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों होटलों में कथित देह व्यापार के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश से युवतियों को बुलाया जाता था. हालांकि, इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच अभी जारी है. पुलिस ने दोनों होटलों से मिले लोगों से पूछताछ की है. अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ के बाद महिलाओं और पुरुषों को छोड़ दिया गया.

ये भी पढ़ें: जमुई के बाद समस्तीपुर में भी बड़ा कांड! फिर तार-तार हुई लड़की की इज्जत; हाथ मरोड़कर दी गाली और…

MORE NEWS