<
Categories: हरियाणा

एचएसजीपीसी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झिंडा ने किया बड़ा ऐलान, बोले -पंजाब में सबसे बड़ा बाढ़ प्रभावित जिला एडॉप्ट करने को तैयार

हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एच.एस.जी.पी.सी.) के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि पंजाब सरकार और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अब तक बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कोई ठोस सिस्टम तैयार नहीं किया है। उन्होंने बताया कि बाहर से मदद के लिए लोग तैयार हैं, लेकिन यह स्पष्ट करने वाला कोई नहीं है कि सहायता कहां और कैसे पहुंचाई जाए।

करनाल, प्रवीण वालिया, India News (इंडिया न्यूज), HSGPC Chief Jathedar Jagdish Singh Jhinda : हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एच.एस.जी.पी.सी.) के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि पंजाब सरकार और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अब तक बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कोई ठोस सिस्टम तैयार नहीं किया है। उन्होंने बताया कि बाहर से मदद के लिए लोग तैयार हैं, लेकिन यह स्पष्ट करने वाला कोई नहीं है कि सहायता कहां और कैसे पहुंचाई जाए।

आग्रह किया कि उन्हें पंजाब का कोई एक जिला सौंप दिया जाए

इसी संबंध में उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सचिव को पत्र लिखकर आग्रह किया कि उन्हें पंजाब का कोई एक जिला सौंप दिया जाए। उस जिले की संपूर्ण जिम्मेदारी वह और उनकी टीम उठाएंगे। झिंडा ने कहा कि उन्होंने दस नावें राहत कार्यों के लिए तैयार करवाई हैं और वह एक साल तक उस जिले की देखभाल करने को तैयार हैं। 

अपना जन्मदिन समारोह भी रद्द कर दिया

उन्होंने अपना जन्मदिन समारोह भी रद्द कर दिया है और उसमें होने वाले खर्च को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए समर्पित किया है। इस मौके पर उन्होंने एच.एस.जी.पी.सी. सदस्य गुरनाम लाड़ी के परिवार के साथ पंजाब पुलिस की बदसलूकी की निंदा की और कहा कि पंजाब सरकार को अपने विधायकों पर नियंत्रण रखना चाहिए। इस अवसर पर इकबाल सिंह सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Recent Posts

हर 8वें पुरुष में शुक्राणुओं की संख्या कम! मर्दों में क्यों बढ़ रहा बांझपन? ऐसे बूस्ट करें फर्टिलिटी

Male Fertility Boost Tips: आजकल की अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर पुरुषों की फर्टिलिटी पर भी…

Last Updated: April 5, 2026 20:27:57 IST

जेल जाने से बाल-बाल बचीं सपना चौधरी! लखनऊ कोर्ट ने लगाया जुर्माना, बोलीं-‘मैं सही हूं’

हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था, जिसके…

Last Updated: April 5, 2026 19:35:45 IST

Kheera Raita Recipe: गर्मियों में बेस्ट है खीरे का रायता, खाने का स्वाद हो जाएगा दोगुना, नोट करें रेसिपी

गर्मियों के मौसम में खाने के साथ खीरा खाना स्वाद को दोगुना कर देता है.…

Last Updated: April 5, 2026 18:58:37 IST

सनी देओल ने सरिंदर सरताज संग की मस्ती, फैंस को पसंद आई ये खास झलक; देखें फोटोज

Sunny Deol: अभिनेता सनी देओल ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'गबरू' के सिलसिले…

Last Updated: April 5, 2026 18:53:22 IST

Kal Ka Panchang 6 April 2026: कल क्या है खास, यहां जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरे दिन का सटीक समय

Kal  ka Panchang 3 April 2026: आज 6अप्रैल 2026, सोमवार का पावन दिन है. हिंदू…

Last Updated: April 5, 2026 18:22:22 IST