<
Categories: हरियाणा

एक ही कॉलोनी से एक साथ लापता हुए तीन बच्चों को पुलिस ने महज 18 घंटे में हरिद्वार से सकुशल किया बरामद, 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला

पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए आठ मरला चौकी पुलिस ने एक ही कॉलोनी से एक साथ लापता हुए तीन बच्चों को महज 18 घंटे के दौरान सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बच्चों को सकुशल पाकर घरों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने इसके लिए पानीपत पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने तीनों बच्चों को हरिद्वार में हर पौड़ी से बरामद किया।

India News (इंडिया न्यूज), Police Recovered Three Missing Children : पानीपत एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए आठ मरला चौकी पुलिस ने एक ही कॉलोनी से एक साथ लापता हुए तीन बच्चों को महज 18 घंटे के दौरान सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बच्चों को सकुशल पाकर घरों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने इसके लिए पानीपत पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने तीनों बच्चों को हरिद्वार में हर पौड़ी से बरामद किया।

पुलिस तुरंत एक साथ संदिग्ध परिस्थियों में लापता हुए तीनों बच्चों की तलाश में जुट गई

आठ मरला चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोबिन ने बताया कि 20 अगस्त को रात करीब 11 बजे चौकी में आजाद नगर निवासी दो व्यक्तियों ने बच्चों के लापता होने बारे शिकायत दी। एक ने बताया उसका 15 वर्षीय बेटा कक्षा दसवी कक्षा में पढ़ता है। दूसरे ने बताया उसका 16 वर्षीय बेटा भी दसवी कक्षा में पढ़ता है। दोनों सजंय कॉलोनी में स्थित एक स्कूल में पढ़ते है।

20 अगस्त को दोनों अपने-अपने घर से स्कूल के लिए गए थे, जो वापिस नहीं लौटे। उन्होंने कॉलोनी सहित आसपास व रिश्तेदारी में बच्चों की तलाश की जो कही नहीं मिले। तभी एक तीसरे व्यक्ति ने चौकी में आकर शिकायत दी की उसका 13 वर्षीय बेटा सुबह से लापता है, जो अभी तक नहीं मिला। पुलिस तुरंत एक साथ संदिग्ध परिस्थियों में लापता हुए तीनों बच्चों की तलाश में जुट गई।

विभिन्न स्थानों पर 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा में फुटेज को खंगाला

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के संज्ञान में मामला आते ही उन्होंने इसे गंभीरता लिया और तुरंत आठ मरला चौकी इचार्ज सहित सीआईए की टीमों को तीनों लापता बच्चों की तलाश की जिम्मेदारी सौंपी। पुलिस टीमों ने अपने सभी सोर्स एक्टिव करने के साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कॉलोनी में विभिन्न स्थानों पर 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरा में फुटेज को खंगाला। इसी बीच रेलवे स्टेशन के पास सीसीटीवी फुटैज में तीनों बच्चें दिखाई दिए। जहा से सुराग लगा कि बच्चें एक साथ ट्रेन में बैठकर गए है।

तीनों बच्चें एक साथ हर की पौड़ी पर मिले

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार आठ मरला चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोबिन चौकी के चार जवानों की टीम के साथ 21 अगस्त को बच्चों को सर्च करते हुए हरिद्वार पहुंचे। वहा दो-दो जवानों की अलग अलग टीम बनाकर विभिन्न जगहों पर सर्च किया। इसी दौरान देर सायं पुलिस टीम को तीनों बच्चें एक साथ हर की पौड़ी पर मिले।

बच्चों को सकुशल पाकर घरों में खुशी की लहर दौड़ गई

तीनों बच्चों से प्यार से पूछने पर उन्होंने बताया वह तीनों 20 अगस्त को अपने अपने घर से स्कूल के लिए निकल इक्कठा हुए। स्कूल ना जाकर बगैर घर वालों को बताए घूमने के लिए ट्रेन में बैठकर हरिद्वार आ गए थे। पुलिस ने लापता तीनों बच्चों को महज 18 घंटे के दौरान सकुशल बरामद कर परिजनों के सपुर्द किया। बच्चों को सकुशल पाकर घरों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने इसके लिए पानीपत पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Recent Posts

शादी के 4 महीने बाद होटल में बैंक मैनेजर की पत्नी की मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल; पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…

Last Updated: October 26, 2026 15:09:15 IST

Mathura Crime: हिंदू लड़के से शादी करने पर बहन की हत्या कर जमीन में गाड़ा, 15 दिन तक जीजा को देता रहा धोखा, ऐसे खुला खौफनाक राज

Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…

Last Updated: October 26, 2026 14:59:50 IST

India’s Got Latent: कौन हैं ‘ओडी जी’? PM मोदी की ऐसी मिमिक्री रातों-रात छा गया यूपी का लड़का; जानें राहिल की कहानी

India’s Got Latent: प्रतापगढ़ के राहिल उर्फ 'ओडी जी' ने समय रैना के शो India’s…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:53 IST

Bhuvneshwar Kumar के समर्थन में उतरे Morne Morkel, बताया टीम इंडिया का खास प्लान

Bhuvneshwar Kumar News: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी20 मैचों में महंगे साबित हुए भुवनेश्वर…

Last Updated: October 26, 2026 14:47:28 IST

Karwa Chauth 2026: पहली बार रख रही हैं करवा चौथ का व्रत? पूजा की ये जरूरी चीजें अभी कर लें तैयार

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए…

Last Updated: October 26, 2026 14:26:30 IST