हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के क्षतिपूर्ति पोर्टल खुलवाने वाले ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘दीपेन्द्र हुड्डा राजनीति के मैदान में खड़े हैं, लेकिन अगर उनके बल्ले पर कोई बॉल नहीं आ रही है तो वह खाली बल्ला ही चलाएंगे, इसलिए उन्होंने करना कुछ नहीं, सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज करनी है’’।
India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij Taunts Deepender Hooda : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा के क्षतिपूर्ति पोर्टल खुलवाने वाले ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘‘दीपेन्द्र हुड्डा राजनीति के मैदान में खड़े हैं, लेकिन अगर उनके बल्ले पर कोई बॉल नहीं आ रही है तो वह खाली बल्ला ही चलाएंगे, इसलिए उन्होंने करना कुछ नहीं, सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज करनी है’’।
इसके अलावा, विज ने बाढ पीडितों को हरियाणा के मंत्री द्वारा एक माह का वेतन दिए जाने की सराहना की। तो वहीं, विज ने कहा कि प्रधानमंत्री सोच-समझकर कैबिनेट में विचार करके ही निर्णय लेते हैं। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा आज हरियाणा में बाढ़ को लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान कि उनके द्वारा क्षतिपूर्ती पोर्टल खुलवाया गय, पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।
वहीं, हरियाणा में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए हरियाणा के मंत्री द्वारा अपना एक माह का वेतन बाढ़ पीडितों को देने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इसकी सराहना करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है, क्योंकि प्रदेश में आपदा आई है और उसमें अपना सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा इस कार्य के लिए वह उनकी सराहना करते हैं।
केजरीवाल के बयान कि अगर प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो अमेरिका पर 75 प्रतिशत टैरिफ लगाकर दिखाएं, के संबंध में पूछे गए सवाल पर विज ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री ने जब जो करना होता है, वह अपने साथियों और कैबिनेट में विचार कर करते हैं, वो किसी केजरीवाल के कहने से नहीं करते, यह बिन मांगी मांगी सलाह दे रहे हैं जिसकी हमें जरूरत नहीं है’।
एशिया कप हॉकी 2025 में भारत की जीत के बाद पूरा देश जश्न मना रहा है जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि काफी लंबे समय बाद भारत ने हॉकी में जीत का परचम लहराया है। यह पदक लंबे अंतराल के बाद आया है। पहले हमारा हॉकी खेल अच्छा था, आजादी से पहले हमारा हॉकी खेल बढ़िया ही था, हॉकी को लेकर जोश व उमंग भी रहा और अब हॉकी में एशिया कप में जीत से ओर भी खुशी है।
Mahoba News: उत्तर प्रदेश के महोबा में दशहरे के दिन एक परिवार की खुशियां छिन…
वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले डांडिया नवरात्रि में गुरु-आचार्य, मेयर, अधिकारियों और भाजपा के गुजरात संगठन महामंत्री…
Shiva Sharma Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के बाद से उसकी कथित…
JNU Students Hunger Strike: JNU में पिछले 17 दिनों से चल रही छात्रों की भूख…
Delhi Cockroach Effigy: दिल्ली के पीतमपुरा में दशहरे से पहले रावण के पुतले के साथ…
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…