<
Categories: हरियाणा

कांग्रेस पर बरसे विधायक जगमोहन आनंद, बोले -कांग्रेस को अगर लगता है वोटर लिस्ट गलत है तो दे अपना इस्तीफा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हर जगह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में करनाल में भी भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में करनाल से विधायक जगमोहन आनंद और करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने की शिरकत यह तिरंगा यात्रा रघुनाथ मंदिर से शुरू होकर बाल्मीकि चौक पर पहुंची जहां पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर यात्रा का समापन किया गया।

करनाल-इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), MLA Jagmohan Anand : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हर जगह तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में करनाल में भी भारतीय जनता पार्टी ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में करनाल से विधायक जगमोहन आनंद और करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने की शिरकत यह तिरंगा यात्रा रघुनाथ मंदिर से शुरू होकर बाल्मीकि चौक पर पहुंची जहां पर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर यात्रा का समापन किया गया।

तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक

इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए और तिरंगा हाथों में लेकर भारत माता के जयकारों के साथ शहर के अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया। इस दौरान करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीन लाठर और भाजपा जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल सहित अनेक गणमान्य शामिल हुए। करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा यात्रा आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व अर्पण कर चुके ज्ञात व अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने का महापर्व है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। जिसे हर भारतीय को अपने घरों पर शान से फहराना चाहिए।

अपनी सेल्फी लें और उसे हर-घर तिरंगा की वेबसाइट पर अपलोड भी करें

यात्रा हर भारतीय के दिल में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति समर्पण, देशभक्ति व सद्भावना को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा-2025 में बढ़-चढक़र हिस्सा लें। अपनी सेल्फी लें और उसे हर-घर तिरंगा की वेबसाइट पर अपलोड भी करें। कांग्रेस पर तंज कसते हुए विधायक ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का पर्व मना रहा है । तो वहीं कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है । उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रियंका गांधी और दीपेंद्र हुड्डा भी इस इलेक्शन कमिशन की वोटर लिस्ट से जीत कर आए हैं आज बे बुनियाद सवाल खड़े कर रहे हैं यही कारण है कि देशभर में कांग्रेस सत्ता से बाहर होती जा रही है। 

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हो : मेयर रेनू बाला गुप्ता

इस मौके पर करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को उन माताओं को नमन करना चाहिए, जिन्होंने शहीदों व योद्धाओं को जन्म दिया। ऐसे वीर शहीदों की बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आज हम तिरंगा यात्रा के माध्यम से ऐसे ही वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा का मकसद राष्ट्रीय एकता और स्वाभिमान को मजबूत करना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि वह एक भारत-श्रेष्ठ भारत देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हर-घर तिरंगा अभियान ने अब जन आंदोलन का रूप ले लिया है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हों।

हमारी अस्मिता संस्कृति एवं बलिदानी का प्रतीक है तिरंगा -प्रवीण लाठर

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने ने कहा कि आजादी के पावन पर्व पर्व आज पूरे देश में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं है यह हमारी अस्मिता हमारी संस्कृति और बलिदानों का प्रतीक है। इसे सलामी देना एक कर्तव्य हैं और उसके मूल्यों को जीना एक सच्चे नागरिक की पहचान है। 

उन्होंने कहा कि तिरंगा हमें लाखों स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के संघर्ष की याद दिलाता है। जिन्होने देश को आजाद करने के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया था। इस मौके पर जिला महामंत्री सुभाष कश्यप,मानव पुरी अशोक भंडारी,संकल्प भंडारी,भाजपा नेता अशोक खुराना, भाजपा नेता सरदार त्रिलोचन सिंह, मीडिया प्रभारी डा अशोक कुमार, मंडल अध्यक्ष नवीन बतरा ,मंडल महामंत्री विक्रम नंदा मंडल सचिव चरण सिंह, पार्षद गौरव नागपाल आदि मौजूद रहे।

Recent Posts

Viral Video: बलोचों ने खोलकर रख दी पाकिस्तानी मर्दों की हकीकत! बताया 80% आदमी हैं नामर्द, और 20%…

Pakistan News: लेकिन क्या आपने कभी किसी से सुना है कि पाकिस्तान में 80% ट्रांसजेंडर…

Last Updated: April 4, 2026 12:28:23 IST

UPSC NDA CDS Admit Card 2026 Released: यूपीएससी एनडीए सीडीएस एडमिट कार्ड जारी, ऐसे आसानी से करें डाउनलोड

UPSC NDA CDS Hall Ticket 2026 Released: यूपीएससी NDA, CDS परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी…

Last Updated: April 4, 2026 12:21:30 IST

पानी का रंग नीला तो क्यों कहते हैं लाल सागर? जानें क्या है इस विचित्र नाम के पीछे का रहस्य

Red Sea: आपने अक्सर भूगोल में समुद्रों और महासागरों के बारे में पढ़ते हुए लाल…

Last Updated: April 4, 2026 11:54:43 IST

Black Rain: तेजाबी बारिश का खतरा! ईरान में कुदरत का कहर; भारत के अलावा इन देशों में बरसेगा काला पानी

Iran Israel War: ईरान अमेरिका में चल रही जंग के बाद से दुनियाभर में तनाव…

Last Updated: April 4, 2026 11:53:52 IST

जब ट्रक के पीछे लिखी लाइन से निकला ये गीत, बना सबसे रोमांटिक गाना; सॉन्ग का नाम सुन झूम उठेगा दिल

Song Secrets: बॉलीवुड में एक ऐसा गाना रिलीज हुआ जो ट्रक के पीछे लिखी लाइन…

Last Updated: April 4, 2026 11:43:13 IST

DC vs MI: पृथ्वी शॉ दिल्ली में करेंगे वापसी! मुंबई से इन खिलाड़ियों की होगी छुट्टी, प्लेइंग XI पर डालें नजर

DC vs MI Predicted Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 4 अप्रैल…

Last Updated: April 4, 2026 12:19:51 IST