<
Categories: हरियाणा

अनुच्छेद 370 हटाने की वर्षगांठ पर विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कोटि-कोटि आभार प्रकट किया, बोले- अब कश्मीर में बहुत ही तेजी से विकास हो रहा

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश की आजादी के समय जम्मू एवं कश्मीर में धारा 370 बिल्कुल गलत लगाई गई। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 समाप्ति की आज वर्षगांठ है और इसके लिए मैं अपनी तरफ से और अपनी सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने इस कश्मीर को हिंदुस्तान में मिलाने का काम किया है।

India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij On Article 370 : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश की आजादी के समय जम्मू एवं कश्मीर में धारा 370 बिल्कुल गलत लगाई गई। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 समाप्ति की आज वर्षगांठ है और इसके लिए मैं अपनी तरफ से और अपनी सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कोटि-कोटि आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने इस कश्मीर को हिंदुस्तान में मिलाने का काम किया है। विज आज यहां चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों द्वारा अनुच्छेद 370 हटाने की वर्षगांठ के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। 

कांग्रेस ने अपने निहित कारणों से कश्मीर को विशेष दर्जा दिया

उन्होंने कहा कि लगभग 550 रियासतों को विकल्प दिया गया था कि वे किसमें विलय होना चाहते हैं। जिस विलय पत्र पर 550 रियासतों ने हस्ताक्षर किए, उसी विलय पत्र पर जम्मू कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा कि विलय पत्र में कोई अंतर नहीं है लेकिन कांग्रेस ने अपने निहित कारणों से कश्मीर को विशेष दर्जा दिया जबकि किसी और प्रदेश को यह दर्जा नहीं दिया गया और वहां पर धारा 370 को लगाया गया। कश्मीर का संविधान, विधान, एजेंडा अलग बनाया गया। 

कांग्रेस की सरकारों ने इस ओर कभी भी ध्यान नहीं दिया

विज ने कहा कि भाजपा यानि हमारी पार्टी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा कि एक देश में दो निशान-दो प्रधान नहीं रहेंगें। जबकि इसके लिए मुखर्जी का बलिदान भी हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने इस ओर कभी भी ध्यान नहीं दिया। विज ने कहा कि उग्रवाद भी धारा 370 की पैदावार है और इस धारा 370 की वजह से अब तक न जाने कितने मासूम लोग व सैनिक कश्मीर में शहीद हुए है। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बहुत ही बोल्ड स्टेंड लेते हुए कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म किया

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बहुत ही बोल्ड स्टेंड लेते हुए कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म किया। इसलिए आज कश्मीर को विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज हिंदुस्तान की सभी योजनाएं कश्मीर में लागू हो रही है जबकि पहले यह योजनाएं लागू नहीं होती थी कि एक देश होते हुए भी कश्मीर अलग था लेकिन आज वहां के लोगों को भी वहां पर वे सभी योजनाओं को लाभ मिल रहा है जो अन्य हिंदुस्तान के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में बहुत ही तेजी से विकास हो रहा है। 

विज ने कहा कि कश्मीर से उग्रवाद भी लगभग 80 प्रतिशत समाप्त हो चुका है। इस बाद का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जी 20 की एक बैठक कश्मीर में भी आयोजित की गई जोकि बहुत ही बड़ी उपलब्धि है और सारे देशों के प्रतिनिधि कश्मीर में जाकर बैठक कर सकें हैं।

Recent Posts

बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं को क्या दिक्कतें होती हैं? दबाव से लेकर शर्मिंदगी तक… जानें 4 परेशानियां

Heavy breasts Problems: ब्रेस्ट का साइज महिलाओं की पर्सनैलिटी पर गहरा असर छोड़ता है. बेहतर…

Last Updated: April 9, 2026 16:00:20 IST

मुगल हरम का अनसुना सच! आखिर कश्मीरी और बंगाली लड़कियों को ही क्यों चुनते थे बादशाह?

Mughal Harem Secrets: आज हम बात करेंगें मुगल हरम के उस अनसुने सच के बारे…

Last Updated: April 9, 2026 15:59:57 IST

पहले उठक-बैठक, फिर बजरंगबली की मूर्ति के सामने मंगवाई माफी; यूपी के मुस्लिम युवक के साथ क्यों हुआ ऐसा बर्ताव?

Shahjahanpur News:शाहजहांपुर में से एक मुस्लिम युवक को हनुमान मंदिर ले जाकर पहले उठक-बैठक फिर…

Last Updated: April 9, 2026 15:55:57 IST

नहीं रहे गेम ऑफ थ्रोन्स के वाइल्डलिंग, लाइलाज बीमारी MND से हुआ एक्टर माइकल पैट्रिक का निधन

पॉपुलर सीरीज “गेम ऑफ थ्रोन्स” में एक छोटी भूमिका के लिए मशहूर हुए आयरिश अभिनेता…

Last Updated: April 9, 2026 15:50:24 IST

KKR vs LSG: ईडन गार्डन्स पर बादलों का डेरा! क्या फिर धुल जाएगा IPL का बड़ा मुकाबला, कैसा रहेगा का मौसम?

KKR vs LSG Weather Forecast: केकेआर बनाम लखनऊ का मैच 9 अप्रैल को ईडन गार्डन्स…

Last Updated: April 9, 2026 15:38:47 IST

Dhurandhar 2: पकड़ी गई आदित्य धर की चोरी? मुकदमा दर्ज, मामला सुन फैंस के उड़े होश

Trimurti Films Sues Aditya Dhar Oye Oye song: एक बार फिर धुरंधर-2 पर आरोप लगे…

Last Updated: April 9, 2026 15:34:26 IST