<
Categories: हरियाणा

राजभवन पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल अशीम कुमार घोष, सीएम सैनी ने किया स्वागत, राज्यपाल बोले- सीएम के साथ मिलकर गरीब व्यक्तियों के उत्थान के लिए करेंगे काम

हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल अशीम कुमार घोष आज राजभवन पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने कहा कि वे मुख्यमंत्री की प्रगतिशील योजनाओं को प्रोत्साहित करेंगे व समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान हेतु मिलकर कार्य करेंगे।

India News (इंडिया न्यूज), Governor Ashim Kumar Ghosh : हरियाणा के नवनियुक्त राज्यपाल अशीम कुमार घोष आज राजभवन पहुंचे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने कहा कि वे मुख्यमंत्री की प्रगतिशील योजनाओं को प्रोत्साहित करेंगे व समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान हेतु मिलकर कार्य करेंगे। इस मौके पर विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण समेत कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी प्रो. अशीम कुमार घोष  को प्रदेश के नये राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर भगवान श्री कृष्ण जी की प्रतिमा भेंट कर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दीं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपका दीर्घ शैक्षणिक और विकासोन्मुख अनुभव प्रदेश के परिवारजनों के सर्वांगीण विकास को नई गति एवं ऊर्जा प्रदान करेगा।

वहीं प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल अशीम कुमार घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रगतिशील योजनाओं को प्रोत्साहित करने आया हूं। मुख्यमंत्री के साथ मिलकर गरीब व्यक्तियों के उत्थान के लिए काम करेंगे। विपक्ष के नेताओं के सकारात्मक विचारों को भी मुख्यमंत्री और सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

Ashimkumarghosh1

Recent Posts

शर्मनाक! सरकारी अस्पताल के ICU के बिस्तर पर बेबस मां को कुतर गए चूहे, रूह कंपा देने वाली घटना

भाईंदर के सरकारी अस्पताल के ICU में रूह कंपा देने वाली घटना! वेंटिलेटर पर लेटी…

Last Updated: March 17, 2026 00:03:44 IST

जिस पत्नी के लिए परिवार को छोड़ा, वही मिली प्रेमी के साथ कमरे में… फिर जो हुआ, जान पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

अलीगढ़ न्यूज: साढ़े तीन साल पहले लव मैरिज करने वाले एक कपल की कहानी अब…

Last Updated: March 16, 2026 23:13:10 IST

अवॉर्ड लेने जा रहे थे सैमसन, केएल राहुल ने लगाई आवाज, लाइन तोड़ सीने से लगे संजू, VIDEO

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के वार्षिक नमन अवॉर्ड्स समारोह में एक ऐसा पल…

Last Updated: March 16, 2026 22:44:40 IST

Bihar Crime: पहले बुलाया घर फिर…; सुबह सड़क किनारे मिला इंटर के छात्र का लाश, पूरे गांव में मचा हड़कंप

Bhojpur Inter Student Murder: परिजनों के अनुसार युवक को देर रात घर से बुलाकर गोली…

Last Updated: March 16, 2026 22:10:38 IST

NZ vs SA 2nd T20I: न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा मुकाबला कब? भारत में कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट…

Last Updated: March 16, 2026 22:11:10 IST

Jharkhand Weather: रांची में तेज आंधी-बारिश का कहर: ‘बार’ के पास मची चीख-पुकार, पलक झपकते ही मलबे में तब्दील हुईं गाड़ियां

Ranchi Weather News: रांची में कुदरत का खौफनाक मंजर! कडरू मेन रोड पर अचानक मौत…

Last Updated: March 16, 2026 21:54:25 IST