हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा ने शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह ऑफिस बंद करने गई तो लाइट बंद कर अंदर बैठे शिक्षक ने उसकी शर्ट पकड़ी, तभी छात्रा ने बाहर आकर शोर मचाया। इतना ही नहीं इसके घटना के बाद दो छात्राएं और सामने आई हैं, जिन्होंने उक्त शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं।
India News (इंडिया न्यूज), Teacher Molested A Class 8th Student : हरियाणा के रेवाड़ी जिले के एक स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा ने शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। छात्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह ऑफिस बंद करने गई तो लाइट बंद कर अंदर बैठे शिक्षक ने उसकी शर्ट पकड़ी, तभी छात्रा ने बाहर आकर शोर मचाया। इतना ही नहीं इसके घटना के बाद दो छात्राएं और सामने आई हैं, जिन्होंने उक्त शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तीनों छात्राओं के बयान दर्ज कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल आरोपी शिक्षक फरार है। वहीं सोमवार को CWC की टीमछात्राओं की काउंसलिंग करेगी।
जानकारी मुताबिक रेवाड़ी पुलिस के मुताबिक खोल थाना क्षेत्र में एक मिडिल स्कूल में एक टीचर ने 8वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की। जब शुक्रवार को को स्कूल में छुट्टी हुई। इसके बाद छात्रा ऑफिस बंद करने के लिए गई थी। छात्रा ने कहा कि जैसे ही वह अंदर गई तो सोशल साइंस (SS) टीचर पहले से लाइट बंद कर अंदर बैठा था। जब वह अंदर गई तो टीचर ने उसकी शर्ट पकड़ ली। वह छेड़छाड़ करने लगा।
हालांकि छात्रा ने शोर मचा दिया, जिससे स्कूल के और बच्चे भी वहां पहुंच गए, इसके बाद मौका देखते ही टीचर वहां से भाग निकला। दो और छात्राओं ने भी शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए है। छात्रा ने इस पूरी घटना के बारे में अपने पिता को बताया। पिता ने घटना के बारे में शनिवार को पुलिस को शिकायत दी। लेकिन इसका खुलासा तब हुआ, जब रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की ,पुलिस गहनता से इस मामले की जांच कर रही है।
Odisha News: ओडिशा के केओंझार जिले में एक नाबालिग लड़की की तबीयत अचानक बिगड़ी, तब…
Gajkesari Yog On Akshay Tritiya 2026: इस साल 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया मनाई…
Iran-Israel-America War: फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध के बीच अमेरिकी…
Child Tied and Beaten Video: यह घटना ऊना ज़िले के बहडाला इलाके में हुई. जहां…
Sunny Deol: दिग्गज अभिनेता सनी देओल की आगामी फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई…
Summer Health: गर्मियों के लिए सबसे हल्की और सेहतमंद रोटियां कौन सी हैं? 5 सबसे…