पानीपत जिला पुलिस द्वारा सोमवार की रात को ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया। इसके तहत जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने जगह जगह पर नाकाबंदी कर 870 वाहन चालकों को चेक किया, इनमें से नशे का सेवन करके वाहन चलाते मिले 30 वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके साथ ही अत्याधिक शराब पीकर वाहन चला रहे 11 वाहन चालकों के वाहनों को इंपाउंड किया गया।
India News (इंडिया न्यूज), Special Campaign Against Drink And Drive : पानीपत जिला पुलिस द्वारा सोमवार की रात को ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ स्पेशल अभियान चलाया गया। इसके तहत जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने जगह जगह पर नाकाबंदी कर 870 वाहन चालकों को चेक किया, इनमें से नशे का सेवन करके वाहन चलाते मिले 30 वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके साथ ही अत्याधिक शराब पीकर वाहन चला रहे 11 वाहन चालकों के वाहनों को इंपाउंड किया गया।
उप पुलिस अधीक्षक यातायात सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने जिला में सड़क हादसों को रोकने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दृष्टिगत यातायात पुलिस के साथ ही सभी थाना व चौकी प्रभारियों को शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देश दिए गए थे। जिसके तहत जिला पुलिस द्वारा सोमवार को रात्रि के समय मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत ड्रिंक एंड ड्राइव करके ट्रैफिक नियमों की उल्लघंना करने वाले वाहन चालकों के चालान किए गए।
उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर नशे में वाहन चलाने वालों के ऊपर कड़ा शिकंजा कसना था। अक्सर देखने में आता है कि रात्रि के समय काफी वाहन चालक नशे में धुत होकर वाहन चलाते हैं जिससे वह अपने आप को तो खतरे में डालते ही हैं साथ में सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक के लिए भी खतरा बन जाते है।
उन्होंने” उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा लगातार ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है। जिला में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने व यातायात नियमों की पालना दृढता से करवाने के लिए पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Bangladeshi Citizens Sentence: नापोल, जशोर और अखौरा के रास्ते बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत…
IIT Baba Abhay Singh और प्रीतिका की शादी के बाद 'संटा-संटी' रस्म की तस्वीर चर्चा…
Bihar News: पटना में शक ने पति को बनाया जासूस! GPS के जरिए पत्नी की…
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में सेंट मैरी एकेडमी की एक बस उस समय दुर्घटनाग्रस्त…
Hormuz Strait News: इजरायल-लेबनान युद्ध के बीच ईरान ने दी हॉर्मुज़ बंद करने की चेतावनी.…
थाईलैंड में हर साल अप्रैल के महीने में अनिवार्य सैन्य भर्ती (Military Conscription) के लिए…