पानीपत जिले के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग गर्भवती ने नानी के घर जाकर भ्रूण हत्या को अंजाम दिया। झाडिय़ों में भ्रूण मिलने के मामले में जांच में लगी पुलिस ने युवती को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पड़ोस में रहने वाले दो बच्चों के पिता ने घर में घुसकर लड़की से बार-बार रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। वहीं पर पुलिस ने नानी के खिलाफ भी गर्भ गिरवाने का केस दर्ज किया।
India News (इंडिया न्यूज), A Girl Arrested In Foeticide Case : पानीपत जिले के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग गर्भवती ने नानी के घर जाकर भ्रूण हत्या को अंजाम दिया। झाडिय़ों में भ्रूण मिलने के मामले में जांच में लगी पुलिस ने युवती को पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि पड़ोस में रहने वाले दो बच्चों के पिता ने घर में घुसकर लड़की से बार-बार रेप किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। वहीं पर पुलिस ने नानी के खिलाफ भी गर्भ गिरवाने का केस दर्ज किया। वहीं पर लडक़ी के पिता के ब्यान पर दुष्कर्म के आरोपी पर पॉस्को एक्ट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुटी है।
पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि वह मूल रूप से जींद निवासी हैं और पानीपत के एक गांव में एक साल रहता है। उसकी छोटी बेटी 17 साल की है। वह अपनी माँ के साथ नानी के घर गई थी। ननिहाल में लड़की को पेट दर्द हुआ। चेकअप के बाद पता लगा कि उसके पेट में एक मरा हुआ बच्चा है, जिसकी सफाई करवाकर भ्रूण को पास लगती झाडिय़ों में फेंक दिया था। 6 अगस्त को माँ बेटी घर पर आ गई।
यहां आने के बाद पत्नी ने घटना के बारे में पति को बताया। पिता ने बेटी से बात की, जिसमें बेटी ने बताया कि उसके साथ एक व्यक्ति ने करवाचौथ के दिन जबरदस्ती दुष्कर्म किया था और धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो वह उससे जान से मार देगा। इसके बाद वह बार बार दुष्कर्म करता रहा जिससे लडक़ी गर्भवती हो गई। पिता ने बताया कि उन्हें बेटी का गर्भवती होने का पता नहीं लगा। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।
BSEB Bihar Board 10th Result 2026 Date: बिहार बोर्ड 10वीं के नतीजे जल्द घोषित किए…
Gold Rates Today 22 March, 2026: एक और कीमती धातु चांदी की कीमत में भी…
Bangladesh Train Accident: बांग्लादेश के कोमिला में एक दिल दहला देने वाले रोड-रेल हादसे में…
Chaitra Navratri Day 4: नवरात्रि 2026 के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा का खास…
Vistadome Train: भारतीय रेल की विस्टाडोम ट्रेन में कांच की छत और बड़े विंडो से…
Sikkim Earthquake: गंगटोक में रहने वाली रिटायर्ड वाइल्डलाइफ़ कंज़र्वेशनिस्ट उषा लाचुंगपा ने इस अनुभव को…