<
Categories: हरियाणा

मंदिर के पुजारी के बेटे ने जॉर्जिया में आयोजित वुशु प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल, आर्मेनिया के खिलाड़ी को हराया

कहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती और इस कहावत को मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी पप्पू शर्मा के बेटे रूप किशोर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई वूशु खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर चरितार्थ कर दिया है।

India News (इंडिया न्यूज), Roop Kishore Won Gold In Wushu Competition In Georgia : कहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती और इस कहावत को मंदिर में पूजा करने वाले पुजारी पप्पू शर्मा के बेटे रूप किशोर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई वूशु खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर चरितार्थ कर दिया है।

वुशु प्रतियोगिता के 52 किलो वर्ग भार में गोल्ड मेडल

समालखा की सीताराम कॉलोनी वासी पप्पू शर्मा जो कि नरेला के एक मंदिर में पुजारी हैं, उनके होनहार 17 वर्षीय बेटे रूप किशोर ने जॉर्जिया में आयोजित की गई वुशु प्रतियोगिता के 52 किलो वर्ग भार में गोल्ड मेडल जीतने का काम किया है। उन्होंने बताया कि जॉर्जिया में आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में वैसे तो पूरी दुनिया के देशों से खिलाड़ी आए हुए थे, इसमें रूप किशोर ने भी भाग लिया। उन्होंने बताया कि रूप किशोर ने कई खिलाड़ियों को हराकर आगे बढ़ने का काम किया।

पहले भी खंड स्तर, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर काफी मेडल हासिल कर रखे

सेमी फाइनल में उसने उज्बेकिस्तान के एक खिलाड़ी को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई और फाइनल में आर्मेनिया के खिलाड़ी से उसकी टक्कर हुई तो उसने उसको भी हराकर गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमाया है। बताने योग्य है कि रूप किशोर ने इससे पहले भी खंड स्तर, जिला और राष्ट्रीय स्तर पर काफी मेडल हासिल कर रखे हैं। उन्होंने नेशनल स्तर पर फतेहाबाद, बेंगलुरु, देहरादून और अन्य राज्यों में आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में भी गोल्ड मेडल हासिल करने का काम किया है।

Recent Posts

Income tax Rules 2026: 1 अप्रैल से बदलेगा आपकी सैलरी का गणित, जानें वो 10 बदलाव जो आपकी जेब भर देंगे!

इनकम टैक्स के पुराने नियम अब खत्म हुए. 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे नए…

Last Updated: March 20, 2026 22:09:32 IST

Ayesha Khan Hot Look: ‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग में छाईं आयशा, कातिलाना ब्लैक ड्रेस में बिखेरा जलवा!

Ayesha Khan Hot Look: हाल ही में 'धुरंधर 2' फिल्म की स्क्रीनिंग में आयेशा का…

Last Updated: March 20, 2026 21:18:02 IST

मस्जिद से बाहर निकाले गए ऑस्ट्रेलियाई PM! ईद की नमाज के बाद क्यों हुआ इतना बड़ा विवाद? पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Australian PM: ईद की खुशी के बीच सिडनी की मस्जिद में भारी बवाल! ऑस्ट्रेलियाई PM…

Last Updated: March 20, 2026 21:30:35 IST

Yogendra Sao: कभी थें राहुल गांधी के करीबी, आज उसी मंत्री के घर चला बुलडोजर; सीएम से बगावत भरी भारी

Jharkhand News: बरकागांव के पूर्व विधायक, पूर्व कृषि मंत्री और कभी राहुल गांधी के करीबी…

Last Updated: March 20, 2026 20:48:43 IST

कौन हैं IPS अधिकारी अपर्णा कौशिक? बॉडी शेमिंग की हुईं शिकार, जानिए भारत में क्या है सख्त कानून और सजा

Body Shaming: मिर्जापुर की महिला IPS के साथ जो हुआ उसने इंटरनेट का कड़वा सच…

Last Updated: March 20, 2026 20:19:51 IST

Premium Petrol Hike: महंगाई का नया झटका! लखनऊ समेत यूपी में प्रीमियम पेट्रोल महंगा, देखें कितना बढ़ा दाम

Premium Petrol Price Increased: अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे तनाव का असर भारत…

Last Updated: March 20, 2026 19:49:26 IST