<
Categories: हरियाणा

मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा के भतीजे प्रीत दहिया के असामयिक निधन पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जताया गहरा शोक

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा के 22 वर्षीय भतीजे प्रीत दहिया, सुपुत्र जयदेव दहिया के निधन पर बड़खालसा गांव स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। प्रीत दहिया का एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था।

India News (इंडिया न्यूज), Manohar Lal Khattar : केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा के 22 वर्षीय भतीजे प्रीत दहिया, सुपुत्र जयदेव दहिया के निधन पर बड़खालसा गांव स्थित उनके निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। प्रीत दहिया का एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। मनोहर लाल ने कहा कि यह खबर न केवल परिवार के लिए, बल्कि समूचे क्षेत्र और समाज के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।

ManoharSnp1

इस कठिन समय में मैं परिवार के साथ खड़ा हूं : मनोहर लाल

मनोहर लाल ने परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रीत दहिया एक प्रतिभावान, सौम्य और विनम्र स्वभाव का युवा था, जिसकी असामयिक विदाई से मन व्यथित है। इस कठिन समय में मैं परिवार के साथ खड़ा हूं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

मनोहर लाल ने यह भी कहा कि युवा अवस्था में इस प्रकार का चला जाना न केवल परिवार बल्कि समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। प्रीत दहिया के निधन पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

Recent Posts

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST