<
Categories: हरियाणा

हरियाणा-यूपी बॉर्डर से दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 680 ग्राम हेरोइन बरामद, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

हरियाणा सरकार नशा तस्करी पर नकेल कसने की पुरजोर कोशिश कर रही है, बावजूद इसके तस्करों की तादाद बढ़ती जा रही है। प्रदेश के जिलों से रोजाना कोई न कोई नशा तस्कर, सप्लायर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे है। ताज़ा मामला हरियाणा के यमुनानगर जिले का है, जहां एंटी नारकोटिक्स की टीम ने हरियाणा-यूपी बॉर्डर से 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

India News (इंडिया न्यूज), Two Drug Smugglers Arrested : हरियाणा सरकार नशा तस्करी पर नकेल कसने की पुरजोर कोशिश कर रही है, बावजूद इसके तस्करों की तादाद बढ़ती जा रही है। प्रदेश के जिलों से रोजाना कोई न कोई नशा तस्कर, सप्लायर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे है।

दोनों तस्करों से करीब 680 ग्राम हेरोइन बरामद हुई

ताज़ा मामला हरियाणा के यमुनानगर जिले का है, जहां एंटी नारकोटिक्स की टीम ने हरियाणा-यूपी बॉर्डर से 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों तस्करों से करीब 680 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी बाजारी कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी जा रही है। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम दोनों नशा तस्करों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी।

दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा

वहीँ इस संबंध में एंटी नारकोटिक्स टीम के इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि डीएसपी कमलदीप गोयल के निर्देशानुसार एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ यह बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में यमुनानगर के हमीदा निवासी अल्लादिया और यूपी के सहारनपुर निवासी अमजद को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों पर कई केस पहले से दर्ज हैं। 

Recent Posts

आज चांदी का भाव 14 मार्च 2026: कल की गिरावट के बाद क्या है आज चांदी का रेट? यहां चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Silver Price Today: आज रविवार (15 मार्च, 2026) को देश के अलग-अलग शहरों में चांदी…

Last Updated: March 15, 2026 08:15:23 IST

Akshay Kumar की डरावनी कॉमेडी का पहला लुक,’भूत बंगला’ की रिलीज डेट आई सामने, जानिए कौन-कौन मचाएगा कोहराम?

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्टअवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' का टीज़र ऑफिशियली तौर पर रिलीज…

Last Updated: March 15, 2026 08:12:20 IST

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के साथ हो रही झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज लोगों को मार्च के महीने में गर्मी से राहत…

Last Updated: March 15, 2026 07:47:43 IST

बादशाह पर भारी पड़ी ‘Tateeree’, हरियाणा महिला आयोग ने दिया पासपोर्ट जब्त का आदेश, क्या सच में गाना पहुंचाएगा रैपर को जेल?

एक तरफ ग्लैमर की दुनिया है और दूसरी तरफ मर्यादा का कानून, रैपर बादशाह (Badshah)…

Last Updated: March 15, 2026 08:12:07 IST

राघव चड्ढा ने संसद में पार की ‘शर्म की दीवार’! 35 करोड़ महिलाओं के हक में बोला वह सच, जिसे सुनकर दंग रह जाएंगे आप

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने संसद में भारत की 35…

Last Updated: March 15, 2026 08:11:51 IST