Himachal Pradesh Weather Update 28 April 2026: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के पूर्वानुमान में बताया गया है कि मंगलवार (28 अप्रैल, 2026) को हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में खराब मौसम के चलते ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी है
Himachal Pradesh Mausam 28 april 2026: हिमाचल प्रदेश में दो दिनों तक होगी बारिश, अलर्ट हुआ जारी
Himachal Pradesh Weather Update 28 April 2026: पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है. अप्रैल खत्म भी नहीं हुआ है और लू, गर्मी और तेज धूप ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है. कई राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब या फिर पार भी जा चुका है. मॉनसून 2026 (Monsoon 2026) जून दूसरे सप्ताह में उत्तर भारत में दस्तक देगा, लेकिन अभी पूरा मई और करीब-करीब पूरा जून महीना उत्तर भारत के लोगों की गर्मी के मद्देनजर परीक्षा लेगा. पर्वतीय राज्यों में शुमार हिमाचल प्रदेश में भी भीषण गर्मी पड़ रही है. ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते थोड़ी राहत है, लेकिन निचले जिलों में शामिल ऊना में पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
इस बीच हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है, जिसके चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना बन रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा अलर्ट के मुताबिक, पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार (28 अप्रैल, 2026) को पश्चिमी विक्षोभ का असर नजर आएगा.
IMD के वैज्ञानिकों के मुताबिक, मंगलवार (28 अप्रैल, 2026) को हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि बारिश भी होगी. ओलावृष्टि के साथ कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी है. इसके अलावा राज्य के निचले जिलों में शामिल ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यह भी मौसम खराब होगा. बारिश के साथ यहां पर आंधी चलने और ओले गिरने की संभावना जताई गई है. वहीं, अगले महीने यानी मई की शुरुआत भी पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के साथ होगी. इसके चलते आगामी 1 और 2 मई को मध्यम और ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी दोनों होगी. इसके असर से गर्मी से निचले इलाकों को भी आराम मिलेगा.
मौसम विभाग की ओर से 28 के अलावा 29 अप्रैल के लिए भी कई जिलों में खराब मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बुधवार (29 अप्रैल, 2026) को राज्य के कई जिलों में बारिश, आंधी और ओले गिरने का अलर्ट है. IMD ने राजधानी शिमला के अलावा कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से यात्रा आदि के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है. IMD का कहना है कि यात्रा के दौरान आंधी आने की स्थिति में मैदान क्षेत्र में जाने की कोशिश करें. पेड़ आदि की आड़ में खड़ा होना जानलेवा साबित हो सकता है.
Kal Ka Rashifal 08 October 2026: 8 अक्टूबर को मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मकर…
Mathura News: मंगलवार देर रात मथुरा के वृंदावन स्थित महर्षि परिणय संस्कृत गुरुकुल में पानी…
बिहार के एक किसान की उसके दोस्तों ने धान की बुवाई करने के लिए तभी…
Train Accident: बुधवार सुबह गुड़ला रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया. तेज रफ्तार मुंबई-अमृतसर स्पेशल…
टीकमगढ़ के एक व्यक्ति ने अपने पिता की हत्या के मामले में आरोपी को जमानत…
Delhi Building Collapse: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में बिल्डिंग गिरने से हंगामा मच गया. मौके…