<

Patiala Railway Track Blast: राजपुरा और अंबाला के बीच रेलवे ट्रैक पर देर रात हुआ ब्लास्ट, एक की मौके पर मौत

Patiala Railway Track Blast: राजपुरा और अंबाला के बीच रेलवे ट्रैक पर देर रात ब्लास्ट हो गया. जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. हालांकि इस शव का घटना से कोई संबंध है या नहीं. इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है.

Patiala Railway Track Blast: पंजाब (Punjab News) के पटियाला में आधी रात के करीब एक रेलवे लाइन पर जोरदार धमाका हो गया. जिसकी वजह से आसपास के इलाक में अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि सोमवार रात पटियाला ज़िले में राजपुरा और शंभू के बीच स्थित रेलवे लाइन पर एक बड़ा धमाका हुआ. इस धमाके से राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCI) रेलवे लाइन की पटरियों को नुकसान पहुंचा.

सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए. इस पूरे मामले पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना शंभू-अंबाला रेलवे ट्रैक के पास हुई. मौके से एक अज्ञात शव भी बरामद किया गया. हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि इस शव का धमाके से कोई संबंध है या नहीं.

पटियाला के एसएसपी ने की पुष्टि

हालांकि सूत्रों के हवाले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक शव का धमाके से निश्चित रूप से कोई न कोई संबंध है. पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) वरुण शर्मा ने पुष्टि की कि धमाके से रेलवे ट्रैक को कुछ नुकसान पहुंचा है. हालांकि, सूत्रों का अनुमान है कि बम लगाने की कोशिश करते समय ही शायद अपराधी की राजपुरा-शंभू रेलवे ट्रैक पर मौत हो गई.

रेलवे ट्रैक का मरम्मत कार्य जारी

पटियाला में शंभू और राजपुरा के बीच स्थित बथोनिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर देर रात कम तीव्रता का एक धमाका हुआ. धमाके वाली जगह से एक व्यक्ति के शरीर के क्षत-विक्षत अवशेष बरामद किए गए. इस बीच, जिस रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ था, उसकी मरम्मत का काम फिलहाल चल रहा है. हालांकि, बगल वाला ट्रैक चालू है और उस पर ट्रेनों का आवागमन जारी है.

पुणे में बड़ा हादसा, वंदे भारत एक्सप्रेस डायमंड क्रॉसिंग पटरी से उतरी, यात्री सुरक्षित

डीआईजी और एसएसपी ने घटना स्थल का किया दौरा

पुलिस को शक है कि ट्रैक पर बम लगाने की कोशिश करते समय ही अपराधी धमाके का शिकार हो गया. मौके से तार, अन्य सामग्री, दो मोटरसाइकिलें और एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन बरामद किया गया. डीआईजी कुलदीप चहल और एसएसपी वरुण शर्मा ने घटनास्थल का दौरा किया. सीआईए, फॉरेंसिक टीम, बम निरोधक दस्ता और स्थानीय पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने विश्वास जताया है कि वे जल्द ही इस मामले को सुलझा लेंगे.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman
Tags: punjab news

Recent Posts

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST

Bengaluru News: ‘हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ दो’: डिलीवरी एजेंट को ज़ोमैटो सुपरवाइजर ने दी चेतावनी, जिसके बाद हुआ बवाल, Video Viral

बेंगलुरु के एक गोदाम प्रबंधक ने कथित तौर पर कर्मचारियों से कहा कि वे या…

Last Updated: October 7, 2026 18:45:45 IST

Bulandshahr News: रील के लिए कुछ भी! चलती बोलेरो पर लड़कियों ने जान जोखिम में डाल बनाई रील, Video Viral होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

बुलंदशहर से वायरल हुए एक वीडियो में कुछ युवतियां एनएच-34 पर चलती स्कॉर्पियो के बोनट…

Last Updated: October 7, 2026 18:28:28 IST

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: मेष से मीन तक जानें, आज का दिन कैसा रहेगा

Kal Ka Rashifal 08 October 2026: 8 अक्टूबर को मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और मकर…

Last Updated: October 7, 2026 18:18:26 IST