<
Categories: हिमाचल

मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास LED स्क्रीन पर विवादित वीडियो से मचा विवाद, हिंदू संगठनों और BJP नेताओं का तीखा वार

India News (इंडिया न्यूज), Chintpurni Temple: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास लगी एलईडी स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलने से बवाल मच गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

India News (इंडिया न्यूज), Chintpurni Temple: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर के पास लगी एलईडी स्क्रीन पर विवादित वीडियो चलने से बवाल मच गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही श्रद्धालुओं और विभिन्न संगठनों ने नाराजगी जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ऊना के डीसी जतिन लाल ने जांच के आदेश जारी किए हैं* कैसे हुआ विवाद? मंदिर न्यास की ओर से चिंतपूर्णी के भरवाईं चौक पर 20 लाख रुपये की लागत से एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। इस स्क्रीन पर आमतौर पर मंदिर की आरती, देवी मां के भजन और दर्शन के लाइव प्रसारण दिखाए जाते हैं। लेकिन बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे से डेढ़ घंटे तक स्क्रीन पर यीशु मसीह की मां मरियम का वीडियो चलने लगा। जैसे ही लोगों को इस बारे में पता चला, मंदिर क्षेत्र में हंगामा शुरू हो गया। Chintapurni Temple चिंतपूर्णी मंदिर श्रद्धालुओं और संगठनों की प्रतिक्रिया इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। भाजपा के देव समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक अभिषेक पाधा ने इसे हिंदू आस्था पर सीधा प्रहार बताया और इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मंदिर के चढ़ावे से खरीदी गई एलईडी स्क्रीन पर देवी मां की आरती और भजन दिखाए जाने चाहिए थे, लेकिन वहां ईसा मसीह और मरियम का वीडियो चलाया गया, जो केवल एक गलती नहीं बल्कि साजिश लगती है। जांच और कार्रवाई की मांग अभिषेक पाधा ने इस घटना को लेकर राज्यपाल से हस्तक्षेप और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश की सरकार हिंदू आस्था का अपमान कर रही है और यह मामला बेहद गंभीर है। भाजपा नेताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डीसी ऊना जतिन लाल ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। मंदिर प्रशासन की ओर से भी मामले की जांच की जा रही है कि यह तकनीकी त्रुटि थी या किसी की साजिश। संबंधित खबरें मनाली-लेह हाईवे को किया गया बहाल, कठिन मौसम में BRO का सराहनीय प्रयास, मौसम का बिगड़ता हाल

Share
Published by

Recent Posts

कौन है यह ‘आयरन लेडी’ जो पत्थरों की बारिश में भी मौत को दे रही थी चुनौती? इनके आगे भाजपाइयों के वार भी पड़ गए फीके!

आज मध्यप्रदेश ने वो देखा जो लोकतंत्र के लिए किसी बड़े सस्पेंस थ्रिलर से कम…

Last Updated: February 23, 2026 06:56:33 IST

सुनीता आहूजा की ‘कार्बन कॉपी’ बनीं Jamie Lever; ऐसी उतारी नकल कि खुद गोविंदा भी खा जाएं धोखा, देखें वीडियो!

जब बात किसी की 'बोलती बंद' करने या परफेक्ट मिमिक्री की आती है, तो जैमई…

Last Updated: February 23, 2026 06:17:56 IST

रिसेप्शन में सोफी और शिखर का जलवा, अमृत मान संग गब्बर के भांगड़े ने हिलायी दिल्ली!

क्रिकेट जगत के सबसे चहेते खिलाड़ी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और उनकी पत्नी सोफी (Sophie)…

Last Updated: February 23, 2026 06:01:55 IST

IND vs SA: हार के बाद टूटा सूर्या का दिल: ‘पावरप्ले ने बर्बाद कर दिया मैच’, साउथ अफ्रीका से मिली करारी शिकस्त पर छलका दर्द!

Suryakumar Yadav: लगातार 12 मैच जीतने के बाद भारत का विजय रथ थमा! साउथ अफ्रीका…

Last Updated: February 22, 2026 23:28:39 IST

IND vs SA: गौतम गंभीर की खराब रणनीति, बल्लेबाजों का सरेंडर… 5 कारण से समझिए सुपर 8 में क्यों डूबी टीम इंडिया की लुटिया

IND vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत को दक्षिण…

Last Updated: February 22, 2026 23:11:24 IST

क्या सचमुच मरने के बाद भी सुनाई देती हैं भयानक चीखें? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

अजब गजब न्यूज: न्यूयॉर्क के इस प्राइमरी केयर डॉक्टर ने मौत के बाद ज़िंदगी के कॉन्सेप्ट…

Last Updated: February 22, 2026 22:45:51 IST