<

9 साल से बेघर मंजू की गुहार- ’76 को मिला प्लॉट, तो मेरे साथ भेदभाव क्यों?’ बिना नोटिस उजाड़ा घर, सामान भी गायब!

9 साल से बेघर मंजू का आरोप है कि जिन लोगों के पास अस्थाई कब्जा था, उन्हें भी घर अलॉट किए गए, जबकि उनके घर को पहले बिना नोटिस दिए तोड़ा गया, सामान भी पार हो गया, लेकिन भुगतान देने के बाद भी छत नहीं मिल पाई.

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगर पंचायत भखारा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो प्रशासनिक संवेदनशीलता और न्याय व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े करता है. वर्ष 2017 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान 77 परिवारों के मकान तोड़े गए थे. प्रशासन ने 76 परिवारों को पुनर्वास के तहत जमीन आवंटित कर दी, लेकिन मंजू बांधे का परिवार आज भी अपने अधिकार के लिए दर-दर भटक रहा है.

बिना नोटिस ढ़हाया घर

पीड़िता मंजू बांधे (पति रामनारायण बांधे) के अनुसार, 5 मई 2017 को जब नगर पंचायत ने उनका मकान तोड़ा, उस समय वे शहर से बाहर थीं. उनका आरोप है कि बिना किसी पूर्व नोटिस के घर ढहा दिया गया. घर में रखा पूरा सामान जब्त कर नए बस स्टैंड पर रखा गया, जहां से बाद में सामान चोरी हो गया. इस घटना ने परिवार को न केवल बेघर किया, बल्कि आर्थिक रूप से भी पूरी तरह तोड़ दिया.

भुगतान के बावजूद पात्रता नहीं

मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि पुनर्वास प्रक्रिया पर ही सवाल उठ रहे हैं. मंजू का दावा है कि कई ऐसे लोगों को भी प्लॉट आवंटित कर दिए गए, जिनके पास सिर्फ अस्थायी कब्जा था. कुछ मामलों में एक ही परिवार को एक से अधिक प्लॉट दिए गए. उनका नाम 2011 की जनगणना सूची में दर्ज होने और नियमित कर भुगतान के बावजूद उन्हें पात्र नहीं माना गया.

गरीबों को नहीं मिला हक

पीड़िता मंजू बांधे ने बताया कि मैं अपने छोटे बच्चों के साथ पिछले 9 साल से कलेक्टर, तहसील और नगर पंचायत के चक्कर काट रही हूं. जिस जमीन पर मेरा घर था, वहां अब कॉम्प्लेक्स बन रहा है. जब तक मुझे मेरा हक नहीं मिलेगा, मैं लड़ाई जारी रखूंगी.

प्रशासन की चुप्पी से जनता परेशान

पीड़िता का कहना है कि उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज कई बार संबंधित कार्यालयों में जमा किए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इस पूरे मामले पर न तो नगर पंचायत के अधिकारी खुलकर कुछ कह रहे हैं और न ही जनप्रतिनिधियों की कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने आई है.

ये भी पढ़ें:- पुआल के ढेर में ‘जहर’ की खेती: कचहरी के पास मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, सामान देख पुलिस भी दंग!

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts. 

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

8th Pay Commission: क्या सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर हुआ कोई बड़ा फैसला? 8वें वेतन आयोग पर 5 बड़ी अपडेट

8वें वेतन आयोग की बैठकों, विभिन्न राज्यों के दौरों, कंसलटेंट नियमों में बदलाव और फिटमेंट…

Last Updated: September 27, 2026 15:16:02 IST

Bigg Boss 20 Eviction: ईशा रिखी या यंग डीएसए… कौन होगा घर से बाहर? एविक्शन को लेकर बड़ा दावा

Bigg Boss 20 Eviction: 'बिग बॉस 20' में ईशा रिखी के एविक्शन की चर्चा तेज…

Last Updated: September 27, 2026 15:11:15 IST

पैसों के लेनदेन पर बिगड़ी बात, गांव में आमने-सामने आए दो पक्ष; लाठी-डंडे चलने से 2 घायल

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: September 27, 2026 15:04:45 IST

Delhi News: संबंध बनाने से किया मना तो की मारपीट, मोबाइल भी छीना; ग्रेटर कैलाश में युवती ने लगाए IAS ऑफिसर के बेटे पर गंभीर आरोप

ग्रेटर कैलाश-2 स्थित अपने घर में 22 वर्षीय एक महिला ने मारपीट, धमकियों और आईफोन…

Last Updated: September 27, 2026 14:50:04 IST

सड़क की ओर बढ़ा 3 साल का मासूम, तभी आई स्कॉर्पियो और मचा कोहराम; Video Viral

Rajasthan Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा…

Last Updated: September 27, 2026 14:42:54 IST