<
Categories: देश

गोल्फ कोर्स में भालुओं की मस्ती, सीएम उमर अब्दुल्ला ने शेयर किया वीडियो, फैंस दे रहे गजब के रिएक्शन

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जममकर वायरल हो रहा है, जिसे जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने शेयर किया है. इस वीडियो में भालू झंडा और खंभा लेकर भाग रहा है. यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

Viral Video: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम एकाउंट एक फनी वीडियो शेयर किया है. ये वीडियो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. वहीं इस वीडियो का चित्रण भी चर्चा में है. ये वीडियो श्रीनगर के ‘रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स’ का है. ये कश्मीर की जबरवान पहाड़ियों की तलहटी में और डल झील के बिल्कुल पास बसा हुआ है. 

सीएम द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दो भालू दिखाई दे रहे हैं. इनमें से एक बाली गोल्फ कोर्स में लगे झंडे को लेकर भाग जाता है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं.

सीएम उमर अब्दुल्ला ने शेयर किया वीडियो

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने श्रीनगर के गोल्फ कोर्स में हुए इस फनी कारनामे का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो भालू गोल्फ कोर्स के पास दिखते हैं. उनमें से एक गोल्फ कोर्स के अंदर लगे ‘फ्लैगस्टिक’ पर लगे झंडे को गिरा देता है. उसे गिराने के बाद वो उस खंभे यानी फ्लैगस्टिक और जंडे को उठाकर ले जाता है. वहां जो लोग मौजूद थे, उन्होंने ये पूरा वाक्या अपनी आंखों से देखा और काफी खुश हुए. वहीं किसी ने इसकी वीडियो बना ली, जिसे सीएम उमर अब्दुल्ला ने शेयर किया है.

पोस्ट का कैप्शन क्या है?

पोस्ट के कैप्शन की बात करें, तो इस वीडियो को शेयर करते हुए सीएम उमर अब्दुल्ला ने कैप्शन लिखा, ‘जब भालू गोल्फ कोर्स में खेलने के लिए बाहर निकले.’ इसके आगे उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में दो भालू आ गए. इनमें से एक झंडा चुराकर उसे अपने साथ लेकर भाग गया. इस वीडियो को शेयर करने के बाद ये काफी चर्चा में है और लोग इसे देख काफी मजे ले रहे हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

MP Crime: रात में प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, छोटी बहन ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो युवक ने जंगल में किया कांड

Maihar Crime: पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी 2026 को लड़की के माता-पिता दवाई कराने मुकुंदपुर…

Last Updated: November 4, 2026 18:12:51 IST

दिवाली की मिठाई बनाना पड़ेगा महंगा, अमूल ने बढ़ाए घी-मक्खन के दाम, जानें नए रेट से जेब पर कितना असर?

दिवाली से पहले अमूल ने घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिए हैं. एक किलो…

Last Updated: November 4, 2026 18:12:42 IST

Shubman Gill on Virat Kohli: गिल ने बताया क्यों कोहली को अपने अंदाज में खेलने की आजादी देती है टीम इंडिया

IND vs NZ पहले वनडे में भारत की जीत के बाद शुभमन गिल ने विराट…

Last Updated: November 4, 2026 17:59:49 IST

शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी में 5% से ज्यादा उछाल; अब आगे क्या?

शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन तेजी रही. सेंसेक्स-निफ्टी 5% से ज्यादा चढ़े. जानिए विदेशी…

Last Updated: November 4, 2026 18:14:45 IST

Narak Chaturdashi 2026 Kab Hai: छोटी दिवाली पर जरूर करें ये काम, जानें अभ्यंग स्नान का खास महत्व

Narak Chaturdashi 2026 Date: नरक चतुर्दशी 8 नवंबर को मनाई जाएगी. जानें अभ्यंग स्नान का…

Last Updated: November 4, 2026 17:26:33 IST