Live TV
Search
Home > क्राइम > सुरक्षा के नाम पर ‘गुंडागर्दी’: हॉकी-डंडों से कई बार की युवक की पिटाई, वीडियो देख भड़के लोग, अब पुलिस नापेगी!

सुरक्षा के नाम पर ‘गुंडागर्दी’: हॉकी-डंडों से कई बार की युवक की पिटाई, वीडियो देख भड़के लोग, अब पुलिस नापेगी!

Singrauli Viral Video: एमपी के सिंगरौली से एक बेहद शर्ममाक वीडियो सामने आ रही है, जिसमें सुरक्षा एजेंसी संचालक एम.डी. सिंह एक युवक को हॉकी और डंडों से बेरहमी से पीट रहा है. ये घटना एनसीएल क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां कथित सुरक्षा के दूत का आंतक पहले भी कई बार फैला है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई चालू कर दी है. वायरल वीडियो पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है. जानें क्या है पूरा मामला-

Written By:
Edited By: Gaurav Verma
Last Updated: 2026-05-02 13:42:57

Mobile Ads 1x1

Singrauli Viral Video: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक ऐसी दर्दनाक वीडियो वायरल हो रही है, जिससे न सिर्फ इंसानियत, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. दरअसल, मामला सिंगरौली  जिले के नवानगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक सुरक्षा एजेंसी के संचालक की गुंडागर्दी ने पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बना दिया है. एनसीएल (NCL) के निगाही CHP मधुकान क्षेत्र से सामने आ रही इस घटना में पीटने वाले की पहचान एम.डी. सिंह के रूप में हुई है जो युवक को हॉकी और डंडों से बेरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहा है.

हॉकी और डंडों से पीटा

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुरक्षा एजेंसी का संचालक पहले युवक को जमीन पर गिरा देता है और फिर ऊपर से हॉकी और डंडे बरसाता नजर आ रहा है. दूसरी तरफ, बेरहमी मार झेल रहा युवक रहम की भीख मांग रहा है, लेकिन संचालक अपने प्रहारों को और तेज कर देता है. इस वीडियो के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संचालक पिटाई में इतना अंधा हो गया कि किसी को रोकने की हिम्मत तक पैदा नहीं हुई. 

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें सुरक्षा एजेंसी के संचालक एम.डी. सिंह का विवादों से पुराना नाता है. अभी कुछ दिन पहले ही इसी व्यक्ति ने एक आदिवासी युवक के साथ भी मारपीट की थी. बार-बार इस तरह की हिंसक घटनाओं को अंजाम देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और सुरक्षा एजेंसी के नाम पर चल रही इस गुंडागर्दी ने प्रबंधन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. वहीं आसपास के लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

अब पुलिस संभालेगी मोर्चा

इस घटना के वीडियो के वायरल होते ही स्थानीय नवानगर पुलिस ने मामले की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है. वायरल वीडियो के आधार पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी.

ये भी पढ़ें:- UP Police Half-Encounter: 24 मुकदमों वाला शातिर बदमाश गोली खाकर ही माना, माल जब्त, साथी फरार, पुलिस करेगी इलाज

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

MORE NEWS