<

पति एंबुलेंस में तड़पता रहा, इधर पत्नि को बाहर बुलाके जबरन कराने लगे साफ-सफाई, वीडियो वायरल, स्टाफ बर्खास्त!

Humanity Shamed in MP: कटनी से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां इंसानियत को तार-तार कर देने वाली घटना ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला अस्पताल परिसर में एक घायल मरीज की पत्नी से जबरन एंबुलेंस साफ कराने के मामले में सख्त कार्रवाई की गई है। पूरा मामला जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे-

Humanity Shamed in MP: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है, बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार होना पड़ा है. ये मामला कटनी जिले है, जहां बीते शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में एक मरीज की अटेंडेट महिला को एंबुलेंस की सफाई करने के लिए बाध्य किया गया. इस घटना में शामिल दोषी कर्मचारी और एंबुलेंस के स्टाफ को बर्खास्त कर दिया गया है. इस पूरी घटना को वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानें आखिर क्या था पूरा मामला-

क्या है पूरा मामला?

कटनी जिले के उमरिया-बरही रोड पर खितौली के पास एक अज्ञात वाहन ने 32 वर्षीय राहुल बर्मन को टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल राहुल को पहले बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. 

मजबूर पत्नि ने की सफाई

बताया जा रहा है कि रास्ते में दर्द से तड़प रहे राहुल ने एंबुलेंस में ही उल्टी कर दी. आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद ड्यूटी पर तैनात ईएमटी मोहित खटीक ने मरीज की पत्नी पर एंबुलेंस साफ करने का दबाव बनाया. मजबूर महिला को खुद पानी डालकर सफाई करनी पड़ी. 

वीडियो ने मचाई सनसनी

इस अमानवीय घटना का वीडियो 25 अप्रैल को सामने आया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया. वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जांच के आदेश दिए. जांच में आरोप सही पाए जाने पर एजेंसी—जे.ए.ई.एस. प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड—ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पायलट देवा साहू और ईएमटी मोहित खटीक की सेवाएं समाप्त कर दी हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है. 

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

Kiara Adavani Second Pregnancy: फिर प्रेग्नेंट हुईं कियारा आडवाणी, सालभर में दूसरे बच्चे को देने जा रही जन्म; कपल ने खुद किया कन्फर्म

Kiara Adavani Second Pregnancy: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए…

Last Updated: October 7, 2026 11:26:35 IST

RBI Repo Rate Hike: होम लोन से लेकर कार लोन तक, इन लोगों को बड़ा झटका, बढ़ेगी EMI? RBI ने बढ़ाया रेपो रेट

RBI Repo Rate Hike: पिछली बार रेपो रेट में बढ़ोतरी फरवरी 2023 में हुई थी,…

Last Updated: October 7, 2026 10:37:54 IST

Chammak Challo जाएंगे भूल…अब ट्रेंड होगा ‘डैडी कूल’, 15 साल बाद King में Shahrukh-Kareena का नया गाना मचाएगा तहलका

Shahrukh Kareena Song: फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान और करीना कपूर की जोड़ी फिर नजर…

Last Updated: October 7, 2026 10:23:53 IST

Delhi Protest: राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज, लगा ये गंभीर आरोप; कल रात किए गए डिटेन

Delhi Protest: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के…

Last Updated: October 7, 2026 10:04:51 IST

Delhi Traffic Alert: आज दिल्ली में लग सकता है महाजाम! इन रास्तों पर जाने से बचें, पार्किंग भी रहेगी बंद

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली में बीजेपी के कार्यक्रम के चलते 7 अक्टूबर को कई…

Last Updated: October 7, 2026 09:52:34 IST