Humanity Shamed in MP: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ स्वास्थ्य विभाग को कटघरे में खड़ा कर दिया है, बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार होना पड़ा है. ये मामला कटनी जिले है, जहां बीते शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर में एक मरीज की अटेंडेट महिला को एंबुलेंस की सफाई करने के लिए बाध्य किया गया. इस घटना में शामिल दोषी कर्मचारी और एंबुलेंस के स्टाफ को बर्खास्त कर दिया गया है. इस पूरी घटना को वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जानें आखिर क्या था पूरा मामला-
क्या है पूरा मामला?
कटनी जिले के उमरिया-बरही रोड पर खितौली के पास एक अज्ञात वाहन ने 32 वर्षीय राहुल बर्मन को टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल राहुल को पहले बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया.
मजबूर पत्नि ने की सफाई
बताया जा रहा है कि रास्ते में दर्द से तड़प रहे राहुल ने एंबुलेंस में ही उल्टी कर दी. आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद ड्यूटी पर तैनात ईएमटी मोहित खटीक ने मरीज की पत्नी पर एंबुलेंस साफ करने का दबाव बनाया. मजबूर महिला को खुद पानी डालकर सफाई करनी पड़ी.
Excellent initiative.
People using ambulances should wash the ambulance themselves to thank the ambulance drivers.
People across the world should learn from this woman cleaning the ambulance in Katni, Madhya Pradesh for bringing her husband to hospital.pic.twitter.com/I0cgV95G5P— #YeThikKarkeDikhao (@YTKDIndia) April 27, 2026
वीडियो ने मचाई सनसनी
इस अमानवीय घटना का वीडियो 25 अप्रैल को सामने आया, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया. वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जांच के आदेश दिए. जांच में आरोप सही पाए जाने पर एजेंसी—जे.ए.ई.एस. प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड—ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पायलट देवा साहू और ईएमटी मोहित खटीक की सेवाएं समाप्त कर दी हैं.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.