<

शहनाइयों के बीच मची चीख-पुकार: MP में बारातियों से भरी गाड़ी पलटी, बीच सड़क मची अफरा-तफरी, 10 की हालत नाजुक!

Katni Road Accident: एमपी के कटनी में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दुल्हन लेने जा रही बारातियों की पिकअप ने अपना कंट्रोल खो दिया और सड़क कई बार पलट गई. इस वाहन में करीब 35 लोग सवार थे. जानें क्या है पूरा मामला?

Katni Road Accident: मध्य  प्रदेश के कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में रविवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है. कटनी-दमोह मुख्य मार्ग पर बारातियों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिस सफर की शुरुआत शहनाइयों की गूंज और हंसी-मजाक के साथ हुई थी, वह अचानक अस्पताल की दहलीज तक पहुंच गया.

क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वाहन काफी तेज गति में था. रीठी रोड पर अचानक चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप सड़क पर ही दो-तीन बार पलट गया. वाहन के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. सड़क पर चारों ओर खून और बिखरा हुआ सामान नज़र आने लगे. ये हादसा रीठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कटनी–दमोह मुख्य मार्ग पर हुआ. उस समय वाहन में लगभग 35 लोग सवार थे.

स्थानीय लोगों से मिली मदद

इस हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर ने पुलिस को सूचना दी. और इनका इंतजार किए बिना तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. दबे हुए लोगों को वाहन से बाहर निकाला गया और निजी वाहनों व एंबुलेंस की मदद से घायलों को रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. स्थानीय लोगों की मुस्तैदी ने घायलों को समय पर चिकित्सा उपलब्ध कराने में बड़ी भूमिका निभाई. इस घटना में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, इनकी हालत नाजुक बनाई जा रही है.

पुलिस ने कर रही मामले की जांच

रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय कटनी रेफर कर दिया.फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

यह हादसा एक बार फिर ओवरलोडिंग और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गंभीर समस्या को उजागर करता है. ऐसे मामलों में लापरवाही न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि लोगों की जान को भी खतरे में डालती है.

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST