<
Categories: देश

Delhi Weather Update: दिल्ली में गर्मी का आतंक, 44°C तक पहुंचेगा पारा, ऐसे रखें अपना ख्याल

Delhi Today Weather Update: आज दिल्ली में गर्मी ने दम तोड़ दिया है. दोपहर के समय गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया है. गर्म हवाएं और चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है.

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को गर्मी ने अपने तेवर और तीखे कर लिए हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जो इस मौसम में आम लोगों के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है. तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दिन के समय बाहर निकलना कठिन हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो खुले में काम करते हैं.

हालांकि दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2.4 डिग्री कम है. इससे सुबह और देर रात के समय थोड़ी राहत महसूस हो सकती है. लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, गर्मी का प्रभाव तेजी से बढ़ने लगता है, जिससे लोगों को असहजता का सामना करना पड़ता है.

‘ऑरेंज अलर्ट’

मौसम विभाग ने दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है. इसके बावजूद, गर्मी में कमी की उम्मीद कम ही है. आईएमडी ने शाम तक कुछ इलाकों में हीट वेव जैसी स्थिति बनने की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. इसका मतलब है कि लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, जैसे कि धूप से बचाव करना, पर्याप्त पानी पीना और अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचना. 

सावधानी ही सुरक्षा

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मौसम में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. ढीले और हल्के कपड़े पहनना, सिर को ढककर रखना और दिन के सबसे गर्म समय में बाहर जाने से बचना जरूरी है. इसके साथ ही, पर्याप्त पानी और तरल पदार्थों का सेवन शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने में मदद करता है.

दिल्ली में बढ़ती गर्मी और गिरती वायु गुणवत्ता एक साथ मिलकर जीवन को प्रभावित कर रही हैं. ऐसे में सतर्कता और जागरूकता ही इस चुनौतीपूर्ण मौसम से निपटने का सबसे बेहतर उपाय है.

Sanskriti jaipuria

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST