<

Video: ‘रब से क्या मांगू…’ गाने पर नाचते-नाचते अचानक गिरा व्यक्ति फिर चली गई जान; भांजे की शादी में अपनी पत्नी के साथ कर रहा था डांस

Marriage Dance Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जो एक शादी समारोह का बताया जा रहा है. जहां अपने भांजे की शादी समारोह में पति-पत्नी डांस कर रहे थे. तभी अचानक व्यक्ति गिर जाता है. लोगों को लगता है कि ये डांस का पार्ट है. लेकिन जब देर हुई तो डॉक्टर के पास ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

MP Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक कार्यक्रम में एक व्यक्ति डांस कर रहा था. तभी अचानक डांस करते-करते व्यक्ति अचानक गिर जाता है. पूरा मामला क्या है? आइए जानते हैं. जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो मध्य प्रदेश के बड़वानी का बताया जा रहा है. घटना ग्राम ओझरा का बताया जा रहा है.

जहां भांजे की शादी में मामा-मामी डांस कर रहे थे. तभी मामा घनश्याम यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई.

मेहंदी समारोह में मामा का निधन

शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई, जब अपने भांजे की मेहंदी समारोह के दौरान डांस करने के दौरान मामा की मौत हो गई. मामा का नाम घनश्याम यादव बताया जा रहा है. बड़वानी जिले के ग्राम पिपलुद निवासी घनश्याम यादव परिवार के साथ विवाह समारोह में शामिल होने ओझरा पहुंचे थे. मंगलवार रात मेहंदी कार्यक्रम के दौरान परिवारजन गीत-संगीत पर नृत्य कर रहे थे. इसी बीच ‘रब से क्या मांगू, जब तू मेरे करीब…’ गीत पर घनश्याम अपनी पत्नी के साथ डांस कर रहे थे. अचानक डांस करते-करते व्यक्ति गिर जाता है.

चेहरे पर मासूमियत-दिमाग में हैवानियत! गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसकी लाश के साथ बनाए संबंध; पीयूष के पड़ोसियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

इस पूरे मामले पर प्रत्यक्षदर्शियों का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि डांस करते-करते वह अचानक जमीन पर गिर पड़े. शुरुआत में लोगों को लगा कि यह डांस का हिस्सा है, लेकिन कुछ समय तक जब वे नहीं उठे तो परिजनों को आशंका हुई. आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है.

अचानक हुई इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और खुशी का माहौल पल भर में गम में बदल गया. परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं. घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

लोगों ने दी ये प्रतिक्रिया

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों द्वारा कमेंट भी किए गए हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि हमारे गांव की घटना है, मेरे दोस्त अंकित की शादी थी उसके मामा है. बेहद दुखद घटना. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि समझ आ नहीं रहा है. कल रायपुर में भी एक व्यक्ति जो रेगुलर बैडमिंटन खेलता था. खेलते-खेलते बैडमिंटन कोर्ट में ही उसकी मौत हो गई. इस तरह से कई यूजर ने ऐसी मौत पर चिंता व्यक्त की है और शोक प्रकट किया है.

MBA स्टूडेंट हत्याकांड में नया खुलासा, वारदात से पहले आरोपी ने खिलाई थी मैगी और आइसक्रीम

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Farooq Abdullah: ‘मेरा मकसद आज भी पूरा नहीं हुआ…’, कौन है फारूक अब्दुल्ला पर गोली चलाने वाला कमल सिंह? जानें क्या है पूरी हकीकत

Kamal Singh Jamwal: फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग से देश में खलबली! कौन है आरोपी कमल…

Last Updated: March 12, 2026 01:01:59 IST

इंटरनेशनल बेकरी कांड: मकोका का आरोपी पप्पू पेजर गिरफ्तार! 3 साल से दे रहा था चकमा, एयरपोर्ट पर पुलिस ने ऐसे बिछाया था जाल…

काशिमीरा के इंटरनेशनल बेकरी कांड का वो शातिर आरोपी 'पप्पू पेजर' आखिर पुलिस के हत्थे…

Last Updated: March 12, 2026 00:06:56 IST

Farooq Abdullah News: फारूक अब्दुल्ला पर हमला, गर्दन पर पिस्तौल रख हमलावर ने चलाई गोली, देखें फायरिंग का वीडियो

Farooq Abdullah: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग हुई है. एक शादी…

Last Updated: March 12, 2026 00:24:21 IST

टेलीग्राम को केंद्र सरकार का 3 घंटे का अल्टीमेटम, अवैध कंटेंट हटाओ वरना… क्या बंद हो जाएगा एप?

Telegram पर सरकार का बड़ा एक्शन! OTT की शिकायतों के बाद 3 घंटे का अल्टीमेटम…

Last Updated: March 11, 2026 23:27:11 IST

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए आई सबसे बड़ी खबर, 30 अप्रैल से पहले कर लें ये जरूरी काम! यहां पढ़ें पूरा प्रोसेस

8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट! केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सुझाव की प्रक्रिया…

Last Updated: March 11, 2026 22:57:34 IST

जलन या सचमुच का डर? शोएब अख्तर के बयान से हडकंप, बोले- ‘भारत ने क्रिकेट को बर्बाद कर दिया’

भारत की जीत के बाद क्रिकेट की दुनिया में एक नया विवाद भी शुरू हो…

Last Updated: March 11, 2026 22:38:40 IST