<

‘खिलाड़ियों को जब भी अपने होटल या…’, ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों से दुर्व्यवहार पर ये क्या बोल गए Kailash Vijayvargiya

Indore Molestation Case: इंदौर में हुए ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ दुर्व्यवहार पर मध्य प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है.

Kailash Vijayvargiya on Australian Women Cricketers: मध्य प्रदेश के इंदौर में इन दिनों एख शर्मनाक घटना हुई है. ICC महिला क्रिकेट विश्व कप में भाग लेने आईं दो ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ की घटना ने न सिर्फ खेल जगत को झकझोर दिया है, बल्कि राज्य की राजनीति में भी हलचल मचा दी है. इस घटना पर प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने एक अजीबोगरीब बयान दिया है.

क्या है पूरा मामला?

गुरुवार सुबह की यह घटना खजराना रोड इलाके में हुई, जब दोनों ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर अपने होटल से पास के एक कैफे की ओर जा रही थीं. इसी दौरान एक बाइक सवार युवक ने उनका पीछा किया और कथित तौर पर उनमें से एक खिलाड़ी को अनुचित रूप से छुआ. आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे अगले दिन गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान अकील नामक युवक के रूप में हुई है.

कैलाश विजयवर्गीय की ‘सलाह’ ने बढ़ाया विवाद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे राजनीतिक गलियारे में प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घटना को “शर्मनाक” बताते हुए कहा कि यह “देश के सम्मान से जुड़ा मामला” है. हालांकि, उन्होंने इसके साथ जो बयान दिया, उसने नया विवाद खड़ा कर दिया. विजयवर्गीय ने कहा कि  खिलाड़ियों को जब भी अपने होटल या घर से बाहर निकलना हो, तो उन्हें स्थानीय प्रशासन को सूचित करना चाहिए. भारत में क्रिकेटरों का बहुत बड़ा क्रेज है, इसलिए सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है. उनकी यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और लोगों ने इसे पीड़ितों पर जिम्मेदारी डालने जैसा बताया. आलोचकों ने कहा कि सुरक्षा की जिम्मेदारी खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि स्थानीय प्रशासन की होती है.

रामेश्वर शर्मा का सख्त पर विवादित बयान

वहीं, भोपाल की हुजूर सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने आरोपी अकील की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे चार जूते मारकर जेल भेजा गया है. शर्मा ने यह भी कहा कि इस तरह के लोगों को ऐसी सजा मिलनी चाहिए जो दूसरों के लिए नजीर बने. लेकिन इसके साथ ही उन्होंने एक और विवादित बयान दिया.  उन्होंने कहा कि मैं कट्टरपंथी मुसलमानों से कहना चाहता हूं कि देश की छवि क्यों बिगाड़ रहे हो? हिंदुस्तान में रहना है तो बाबा साहब के संविधान के तहत रहो. बहन-बेटी का अपमान करने वाले किसी अकील को हम बर्दाश्त नहीं करेंगे.  शर्मा के इस बयान को धार्मिक रंग देने के आरोप भी लगे. विपक्षी दलों ने कहा कि अपराधी की पहचान उसके धर्म से नहीं, बल्कि उसके कृत्य से होनी चाहिए.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Silver Price Today 26 October 2026: चांदी की कीमतों में बड़ा धमाका! एक किलो के भाव में 5,500 की गिरावट, जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 26 October 2026:26 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट…

Last Updated: October 26, 2026 10:24:57 IST

BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष को चाकुओं से गोदा, ड्रग्स के धंधे के खिलाफ उठाई थी आवाज; दहशत में इलाके के लोग

Jabalpur Crime: घायल मंगल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. घटना की…

Last Updated: October 26, 2026 10:02:40 IST

Giridih Road Accident: मौत का सफर! ट्रेलर में फंसकर 6 किलोमीटर तक घिसटी कार, हथौड़े से तोड़कर निकाले गए लोग

Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…

Last Updated: October 26, 2026 09:46:09 IST

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें ताजा रेट

Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…

Last Updated: October 26, 2026 09:25:09 IST

Punjab Firing: पंजाब में दिनदहाड़े खूनी खेल! दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवारों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत और 3 घायल

Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…

Last Updated: October 26, 2026 09:10:52 IST