<
Categories: देश

अब मचेगा ‘Montha’ का तांडव! इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का क्या है हाल?

Cyclone Montha Update: मोंथा तूफान अपने रौद्र रुप में है, आज शाम तक ये आंध्र प्रदेश के तट से टकराने वाला है, ऐसे में कई राज्यों में भारी बारिश होगी.

Montha Cyclone: भारत के दक्षिण-पूर्वी तट से लेकर उत्तर भारत तक इस समय ‘मोंथा’ चक्रवात (Cyclone MONTHA) का असर दिखाई देने लगा है. मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह तूफान मंगलवार की शाम तक आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा तट से टकरा सकता है. इसकी रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंचने की संभावना है. फिलहाल दक्षिण भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश और आंधी का दौर जारी है, जबकि उत्तर भारत के कई राज्यों तक इसका असर अगले कुछ दिनों में देखने को मिलेगा.

 

कहां है फिलहाल चक्रवात ‘मोंथा’?

मौसम विभाग के अनुसार, ‘मोंथा’ फिलहाल चेन्नई से करीब 420 किमी, विशाखापट्टनम से 500 किमी, और काकीनाड़ा से लगभग 450 किमी की दूरी पर स्थित है। यह 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है. इसके मंगलवार शाम तक तट से टकराने की संभावना है. टकराने के बाद इसकी गति धीरे-धीरे कम हो जाएगी और यह ओडिशा की ओर बढ़ जाएगा.

आंध्र प्रदेश में बंद किए गए स्कूल-कॉलेज

तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने तटीय जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है. चेन्नई और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है, जो शाम तक और तेज हो गई. प्रशासन ने चेन्नई और तिरुवल्लूर जिलों में एहतियातन स्कूलों में छुट्टी घोषित की है. दक्षिण मध्य रेलवे ने भी तूफान से निपटने के लिए विशेष तैयारियां की हैं. महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी विभागों को उच्च सतर्कता पर रखा है. ट्रेन संचालन, पुलों और पटरियों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है. गश्ती दलों को तटीय इलाकों में भेजा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके.

 तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगह भेजा गया

काकीनाड़ा जिले के उप्पदा तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठनी शुरू हो गई हैं. तेज हवाओं के कारण तटीय कटाव की स्थिति बन गई है. प्रशासन ने एहतियातन उप्पदा, सुब्बमपेट, मायापट्टनम और सुरदापेट गांवों से निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया है. तिरुपति जिले के डीएम एस. वेंकटेश्वर ने बताया कि जिले की 75 किमी लंबी तटरेखा पर पांच तटीय मंडलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

 महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में तेज बारिश का अनुमान

IMD के अनुसार, ‘मोंथा’ के प्रभाव से महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 28 से 30 अक्टूबर के बीच मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. चंद्रपुर, गढ़चिरौली, वर्धा, वाशिम, यवतमाल, भंडारा, गोंदिया और नागपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है. केरल और तमिलनाडु में भी मंगलवार तक बारिश जारी रहने का अनुमान है. जैसे-जैसे चक्रवात आगे आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ेगा, दोपहर या शाम तक वर्षा की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने लगेगी.

यूपी-बिहार में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि तेलंगाना, तमिलनाडु, यूपी, बिहार और दिल्ली में भी 30 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है. यूपी के आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, महोबा, झांसी, मैनपुरी, हमीरपुर और ललितपुर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. लखनऊ में पहले से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है. बिहार में भी 29 से 31 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, खासकर पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर जिलों में. वहीं, दिल्ली-NCR में मौसम में नमी और ठंडक बढ़ने की संभावना है.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Giridih Road Accident: मौत का सफर! ट्रेलर में फंसकर 6 किलोमीटर तक घिसटी कार, हथौड़े से तोड़कर निकाले गए लोग

Giridih Road Accident: झारखंड के गिरिडीह में ट्रेलर से टकराकर वैगनआर कार फंस गई, जिसे…

Last Updated: October 26, 2026 09:46:09 IST

Gold Price Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, सस्ता हुआ गोल्ड, चेक करें ताजा रेट

Gold Price Today 26 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 142,510…

Last Updated: October 26, 2026 09:25:09 IST

Punjab Firing: पंजाब में दिनदहाड़े खूनी खेल! दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवारों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत और 3 घायल

Punjab Firing: पंजाब के मोगा में दुकान के बाहर बैठे लोगों पर स्कॉर्पियो सवार हमलावरों…

Last Updated: October 26, 2026 09:10:52 IST

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली से पहले अयोध्या जाने वाले ध्यान दें! 1 नवंबर से बदल जाएगा रामलला के दर्शन का समय, जानें नई टाइमिंग

Ayodhya Ram Mandir Darshan Timings: दिवाली पर अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने की योजना…

Last Updated: October 26, 2026 08:39:40 IST

Brazil Election: कौन हैं ट्रंप के दूश्मन लूला डा सिल्वा? जो चौथी बार बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति; 44 लाख वोटों को जीतकर रचा इतिहास

Brazil Election: ब्राज़ील के प्रेसिडेंट लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने अपने विरोधी फ्लेवियो बोल्सोनारो…

Last Updated: October 26, 2026 08:28:35 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा या सस्ता? तुरंत चेक करें आज के नए रेट

UP Petrol Diesel Price 26 Oct 2026: उत्तर प्रदेश में 26 अक्टूबर 2026 को पेट्रोल-डीजल…

Last Updated: October 26, 2026 08:06:02 IST