Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > तालाब के किनारे बारी-बारी की दरिंदगी… घर लौट रही थी विधवा महिला, अचानक आई सफेद स्विफ्ट ने बनाया हवस का शिकार

तालाब के किनारे बारी-बारी की दरिंदगी… घर लौट रही थी विधवा महिला, अचानक आई सफेद स्विफ्ट ने बनाया हवस का शिकार

Widow Woman Assault Case: जबलपुर में एक विधवा महिला की इज्जत को कुछ मनचलो ने तार-तार कर दिया. कुछ आरोपियों के एक समूह ने एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने उसके साथ गैंगरेप किया. यह घटना तब हुई जब महिला भेड़ाघाट में अपनी ननंद के घर से अपने गांव लौटने के लिए निकली थी और अंधामूक बाईपास के पास पहुंची थी.

Written By: Shristi S
Last Updated: 2026-04-20 23:44:57

Mobile Ads 1x1
Jabalpur Gang Rape Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक विधवा महिला की इज्जत को कुछ मनचलो ने तार-तार कर दिया. कुछ आरोपियों के एक समूह ने एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने उसके साथ गैंगरेप किया. यह घटना तब हुई जब महिला भेड़ाघाट में अपनी ननंद के घर से अपने गांव लौटने के लिए निकली थी और अंधामूक बाईपास के पास पहुंची थी.
 
उसी समय, अचानक एक सफेद स्विफ्ट कार रुकी और महिला से लिफ्ट देने के बहाने घर छोड़ने को कहा. जैसी ही महिला बैठी, हैवानों ने पीड़िता को अपनी हवस का शिकरा बनाया. 
 
क्या है पूरा मामला?

रिपोर्टों के अनुसार, महिला एक विधवा है जिसके पति का कुछ ही समय पहले निधन हुआ था. वह अपने गांव से भेड़ाघाट में अपनी भाभी के घर कुछ पारिवारिक मामलों को निपटाने के लिए गई थी. वहीं से लौटते समय उसकी मुलाकात आरोपियों से हुई, जिसके बाद उन बदमाशों ने गैंगरेप की इस चौंकाने वाली वारदात को अंजाम दिया. निगाई गांव (मझौली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में) में तालाब के पास हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
 
तालाब के किनारे दिया दरिंदगी को अंजाम

खजरी खिरिया बाईपास वाला रास्ता अपनाते हुए, आरोपी महिला को निगाई गांव ले गए, जो मझौली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है. वहां, एक तालाब के किनारे, आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ रेप किया. पुलिस के अनुसार, इस गैंगरेप के पीछे जिन लोगों का हाथ था जिनकी पहचान संजू और दीपक के रूप में हुई है, वे पहले से ही महिला के परिचित थे. इसी पुरानी जान-पहचान का फायदा उठाकर, उन्होंने उसे लिफ्ट देने का लालच दिया और फिर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया.
 
आरोपियों ने महिला पर हॉकी स्टिक से हमला करना शुरू कर दिया

आरोपी यहीं नहीं रुके जब महिला ने विरोध किया और उनके अपराध की रिपोर्ट पुलिस में करने की धमकी दी, तो आरोपियों ने उस पर हॉकी स्टिक से बार-बार हमला करना शुरू कर दिया. इन हमलों से महिला के सिर पर गंभीर चोटें आईं. किसी तरह अपने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बच निकलने के बाद, महिला ने अपने भाई को फोन किया और उसे पूरी घटना के बारे में बताया. इसके बाद, वह मझौली पुलिस स्टेशन पहुंची और औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. गैंगरेप पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने आरोपियों दीपक और संजू की तलाश शुरू की, उन्हें गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया.

MORE NEWS