Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > MP: कटनी में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ की बड़ी सफलता, बिलहरी पुलिस ने शिरडी से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद

MP: कटनी में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ की बड़ी सफलता, बिलहरी पुलिस ने शिरडी से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद

Katni News: पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के शिरडी से खोज निकाला. वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया, जिससे परिवार के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई.

Written By:
Last Updated: May 1, 2026 18:31:37 IST

Mobile Ads 1x1

MP News: कटनी जिले की बिलहरी पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के शिरडी से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है. मामले में फरियादी ने बिलहरी चौकी पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है. इस पर बिलहरी-कुठला पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर तत्काल जांच शुरू की गई.

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया. इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में टीम का गठन किया गया.

पुलिस ने बालिका को महाराष्ट्र के शिरडी से खोज निकाला

जांच के दौरान पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए नाबालिग बालिका को महाराष्ट्र के शिरडी से खोज निकाला. वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया, जिससे परिवार के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौट आई.

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरे अभियान में चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक दामोदर राव, आरक्षक सौरभ जैन और विकास कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS