Katni Tragedy: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिले के बाकल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांडा में पानी से भरी खदान में डूबने से एक महिला और 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई. इस घटना से गांव में शोक का माहौल है.
कटनी के बाकल में दर्दनाक हादसा.
Katni Tragedy: कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांडा में सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां पानी से भरी खदान में डूबने से एक महिला और 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई. इस घटना से गांव में शोक का माहौल है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सांडा निवासी अन्नी यादव के घर में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान उसकी पत्नी अनुतिया बाई (40) और साली की बेटी माही यादव उर्फ सिमरन (12) आसपास गांव के श्मशान घाट के पास स्थित पानी से भरी खदान में नहाने के लिए गई थीं.
बताया गया जब दोनों वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों को चिंता हुई. जहा खोजबीन के दौरान खदान के पास उनके कपड़े और चप्पल मिलीं, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से पानी में तलाश शुरू की गई. कुछ समय बाद दोनों के शव पानी में डूबे हुए मिले.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को बाहर निकलवाया. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में बचपन के दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त…
Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…
Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…
Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…
Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…